ओमिक्रॉन के चलते फिल्मों की रिलीज टलना हुई शुरू, शाहिद कपूर की 'जर्सी' 31 दिसंबर को नहीं होगी रिलीज

नई दिल्ली, दिसंबर 28। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से थिएटर पर फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला एकदम बंद पड़ा था। अभी कुछ फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज ही होना शुरू हुई ही थी कि अब ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से फिल्मों की रिलीज को टाला जा रहा है। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की रिलीज को टाल दिया गया है। पहले इस फिल्म की रिलीजिंग 31 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे की वजह से इस फिल्म को बाद में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल बयान

फिल्म मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल बयान

फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "नए कोविड दिशानिर्देशों" के कारण फिलहाल फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। बयान में कहा गया है, "मौजूदा परिस्थितियों और नए कोविड दिशानिर्देशों को देखते हुए हमने अपनी फिल्म जर्सी की रिलीज को टालने का फैसला किया है, हमें आप सभी से अब तक अपार प्यार मिला है और हम हर चीज के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। तब तक आप सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें, और आप सभी को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं !! टीम जर्सी !!"

दिल्ली में बंद कर दिए गए थिएटर

दिल्ली में बंद कर दिए गए थिएटर

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ओमिक्रॉन का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इसी के चलते दिल्ली और महाराष्ट्र में सख्त पाबंदियां लागू हैं। इन दो राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। मंगलवार को दिल्ली सरकार ने येलो अलर्ट जारी करते हुए स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ सिनेमाघरों को फिर से बंद कर दिया।

अक्षय की 'पृथ्वीराज' का भी ट्रेलर नहीं हुआ रिलीज

अक्षय की 'पृथ्वीराज' का भी ट्रेलर नहीं हुआ रिलीज

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की जर्सी के अलावा कई और फिल्में ऐसी हैं जो आने वाले 1-2 महीने में रिलीज होनी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी रिलीज को भी टालने का फैसला फिल्म मेकर्स की तरफ से लिया जा सकता है। अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर भी पोस्टपोन कर दिया गया है। ये ट्रेलर 27 दिसंबर को आना था, लेकिन अब इसे बाद में रिलीज किया जाएगा। पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को रिलीज भी होनी थी।

83 के बिजनेस पर मंडराया संकट

83 के बिजनेस पर मंडराया संकट

इसके अलावा जो फिल्में हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं, उनके बिजनेस पर भी अब संकट के बादल मंडरा गए हैं, क्योंकि दिल्ली में आज थिएटर बंद हो गए हैं। इसके अलावा कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ऐसे में रणवीर सिंह की 83 के बिजनेस पर संकट आ गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में Yellow Alert लागू, जानिए अब क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+