'ये मेरी बेबी का डेब्यू है' रणवीर सिंह के लिए बेहद खास है 'सिंघम अगेन', बेटी की होगी पहली फिल्म

Ranveer Singh: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का 7 अक्टूबर को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म से उनकी बेटी ने भी डेब्यू किया है।

फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी स्टारकास्ट शामिल हुईं। हालांकि इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण नहीं नजर आईं। वहीं अब रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ने बताया कि उनकी प्यारी सी बेटी भी फिल्म में है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने कहा कि, दीपिका फिलहाल बच्चे के साथ व्यस्त हैं, इसलिए वह नहीं आ पाईं। मैं रात की ड्यूटी पर हूं, इसलिए आया हूं। इस फिल्म में बहुत सारे सितारे हैं। तो, मैं आपको बता दूं, यह मेरे बच्चे की डेब्यू है, बेबी सिम्बा।"

रणवीर सिंह ने आगे कहा कि, "दीपिका फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। तो, सभी को एडवांस में दिवाली की शुभकामनाएं, लेडी सिंघम, सिम्बा, और बेबी सिम्बा की तरफ से। फिल्म एन्जॉय करें. दीवाली मनाएं। आपका प्यार और दुआ चाहिए, गणपति बप्पा मोरया।" एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खबर की पुष्टि कपल ने एक दिल को छू लेने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा, "स्वागत है बेबी गर्ल 8.9.2024। दीपिका और रणवीर।" कपल अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से काफी प्राइवेट रहे हैं। हालांकि, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम बायो में अपडेट किया: "फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट।"

बता दें कि, फिल्म सिंघम अगेन में लंबे समय बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एकसाथ नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कई बड़े एक्टर्स लीड रोल प्ले करेंगे। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ये भी पढ़ें: Singham Again Twitter Review: फैंस को कैसा लगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर? सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+