Singham Again Twitter Review: फैंस को कैसा लगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर? सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
Singham Again Trailer Twitter Review: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें अजय देवगन से लेकर रणवीर सिंह जैसे कई बड़े एक्टर्स अपने एक्शन अवतार में नजर आए। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर देख फैंस अब सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
फिल्म सिंघम अगेने का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर है। 4 मिनट और 58 सेकंड के इस ट्रेलर में करीब 8 बड़े सितारों की झलक देखने को मिली। खासतौर से अजय देवगन की एंट्री काफी दमदार है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफ की और साथ ही इसे साल 2024 की ब्लॉकबस्टर बताया।

सिंघम अगेन में जहां एक तरफ रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज ने फैंस का दिल जीता। वहीं दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने महफिल लूट ली। ट्रेलर देख फैंस टाइगर श्रॉफ की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने अपने खुंखार लुक से फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया। आइए जानते हैं कि ट्विटर पर लोग कैसे रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये फिल्म साल 2024 में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।' अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्शन फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रहा है।' एक ने लिखा, 'अजय देवगन की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है। तैयार हो जाएं एक और सुपरहिट फिल्म के लिए।' यहां देखें फैंस ने दिए कैसे रिएक्शन
बता दें कि, फिल्म सिंघम अगेन में इस बार कई बड़े एक्टर्स की एंट्री हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और रवि किशन समेत कई स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 यानी दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखना होगा कि इस बार फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications