Ranveer Singh Instagram: जन्मदिन से पहले रणवीर सिंह ने खाली किया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्यों हटाईं सारी Post?
Ranveer Singh Instagram: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 6 जुलाई 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट हटा दीं और प्रोफाइल फोटो को ब्लैक कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक रहस्यमयी इंस्टा स्टोरी भी डाली जिसमें दो तलवारें क्रॉस थीं और नीचे लिखा था—"12:12"।

फैंस में बेचैनी, क्या है 12:12 का राज?
रणवीर सिंह के इस अचानक कदम ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैंस पूछने लगे—"सब ठीक है ना?", तो कुछ को लगा कि ये उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर' की अनोखी मार्केटिंग रणनीति है। एक फैन ने लिखा—"धमाका होने वाला है 12:12 पर!"

जन्मदिन पर रिलीज होगा 'धुरंधर’ का पहला लुक?
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के जन्मदिन यानी 6 जुलाई 2025 को उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रणवीर को खुद अभी फिल्म का फाइनल कट नहीं दिखाया गया—ताकि उनके लिए भी यह बर्थडे सरप्राइज बना रहे।
फिल्म 'धुरंधर’ की कहानी
फिल्म की कहानी एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां R&AW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का 'गोल्डन एरा’ दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, यामी गौतम, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे नामी सितारे होंगे।
रणवीर की 'डॉन 3' भी चर्चा में
इसके अलावा रणवीर जल्द ही फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी होंगी। इस फिल्म की झलक साल 2023 में जारी की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications