'Govinda ने बेटी टीना को बर्बाद कर दिया', पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कड़वा सच, बेटी ने पिता पर कही ये बात
Govinda and Tina Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले एक साल से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं। वहीं खुद गोविंदा की पत्नी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा रिएलिटी शो लॉक अप 2 में नजर आई थीं, जहां उन्होंने कैमरे के सामने पति गोविंदा को लेकर कई अजीबोगरीब बातें की थीं।
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ऐसी बात
कभी सुनाती आहूजा ने कहा है कि वह गोविंदा के साथ नहीं रहना चाहती हैं क्योंकि एक्टर ने उन्हें धोखा दिया है। सुनीता ने खुद गोविंदा के अफेयर्स की भी जमकर चर्चाकी थीं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कई लोगों को गोविंदा के खिलाफ बात करने को लेकर धमकियां भी देती रहती हैं। सुनीता का कहना है कि उनके पति के 50 अफेयर्स हो सकते हैं पर वो अपना रिश्ता उनसे नहीं तोड़ेंगी।

7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं गोविंदा
-आपको बता दें कि गोविंदा चाहे एक्टिंग से एक लंबे अरसे से दूर हों लेकिन उनका जलवा आज भी बरकरार है। वहीं फिलहाल खबर है कि गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म रूपा के जरिए वापसी कर रहे हैं। पिछले 7 साल से गोविंदा ने कोई फिल्म नहीं की है लेकिन फिर भी वह फैंस के बीच छाए रहते हैं।
-हालांकि दूसरी ओर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का बॉलीवुड करियर भी गड़बड़ा गया है। कुछ फिल्मों में ही टीना का करियर सिमट गया। आखिर टीना आहूजा क्यों बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाईं, इस बारे में मां सुनीता से लेकर टीना ने खुद कई खुलासे किए हैं।
37 साल की हुईं गोविंदा की लाडली टीना
गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी। दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। कपल के बेटे का नाम यशवर्धन आहूजा हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वहीं कपल की बेटी टीना आहूजा ने एक दशक पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। आपको बता दें कि टीना आहूजा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।
टीना आहूजा ने साल 2015 में किया था एक्टिगं में डेब्यू
टीना आहूजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। उस वक्त टीना करीब 26 साल की थीं। उनकी पहली फिल्मका नाम 'सेकंड हैंड हस्बैंड' था। ये फिल्म बॉकेस ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी जिसका नाम 'ड्राइविंग मी क्रेजी' था। ये फिल्म भी बुरी तरह पिट गई थी। फिल्मों के अलावा 'मिलो ना तुम' जैसे म्यूजिक वीडियो में भी टीना आहूजा नजर आ चुकी हैं। उनका करियर बेहद छोटा और असफल रहा है।
क्यों बर्बाद हुआ टीना आहूजा का करियर?
-एक इंटरव्यू में टीना की मां सुनीता आहूजा ने बताया था कि बेटी का करियर उसके पिता गोविंदा की वजह से बर्बाद हो गया है। दरअसल टीना के करियर पर स्टारकिड होने का प्रभाव पड़ा था। लोग गोविंदा की बेटी होने के वजह से टीना को काम देने के मामले में काफी चूजी होते थे।
-वहीं टीना ने खुद एक शो के दौरान बताया था कि मेकर्स उन्हें काम देने में हिचकिचाते थे या उन्हें डर रहता था कि उनके पिता और सुपरस्टार गोविंदा सेट पर आकर कोई समस्या पैदा ना कर दें।
-टीना ने रिएलिटी शो 'मां है ना' में कहा था- मेकर्स ने मेरे बारे में पहले से ही ये राय बना रखी थी कि मैं गोविंदा की बेटी हूं तो मैं ऑडिशन या स्क्रीन टेस्ट नहीं दूंगी जबकि मैं इसके लिए तैयार रहती थी। वो सोचते थे कि टीना एक्टर गोविंदा की बेटी है, अगर शूटिंग में कुछ हुआ तो गोविंदा कहीं सेट पर आकर कोई मुश्किल न खड़ी कर दें। टीना के अनुसार इस सोच के चलते मेकर्स उन्हें कास्ट करने से बचते थे।
स्टारकिड होना हमेशा सफलता की गारंटी नहीं होता
टीना आहूजा की कहानी इस बात का उदाहरण है कि स्टारकिड होना हमेशा सफलता की गारंटी नहीं होता। जहां एक तरफ उन्हें पॉपुलर एक्टर गोविंदा की बेटी होने का फायदा मिलने की उम्मीद थी, वहीं दूसरी तरफ इसी पहचान ने उनके करियर के रास्ते में कई मुश्किलें भी खड़ी कर दी थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीना आने वाले समय में किसी नए प्रोजेक्ट के साथ दमदार वापसी कर पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
