सेल्फ ऑब्सेस्ड हुए Donald Trump, अपना चेहरा छपवाकर सिक्का किया जारी, कानून पर क्यों उठे सवाल?

Trump Photo On Coin: अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने देश की आजादी की 250वीं सालगिरह (1776-2026) के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला एक नया $1 का सिक्का पेश किया है। अमेरिकन मिंट ने इस सिक्के का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है, जिसे इसी साल ऑटम में रिलीज किया जाएगा। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह सिक्का देशभक्ति और स्वतंत्रता की विरासत को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है।

इस सिक्के के डिजाइन को इस साल की शुरुआत में अमेरिकन कमिशन ऑफ फाइन आर्ट्स ने मंजूरी दी थी, जिसके मेंबर्स की नियुक्ति खुद ट्रम्प ने की थी। हालांकि, ट्रेजरी द्वारा जारी फाइनल वर्जन पहले अप्रूव्ड डिजाइन से थोड़ा अलग है, क्योंकि यह सिक्का सॉलिड गोल्ड का न होकर केवल सोने की परत वाला वाला होगा। ट्रंप के इस मुतमईन फैसले के चलते उनकी पूरे अमेरिका में आलोचना हो रही है।

Trump Photo On Coin

कैसा है सिक्के का फ्रंट और रिवर्स डिजाइन?

सिक्के के फ्रंट साइड पर ट्रम्प सूट और टाई पहने हुए एक गंभीर एक्सप्रेशन के साथ दिख रहे हैं। इसके टॉप एज पर 'LIBERTY' और बॉटम में आजादी के साल '1776-2026' लिखे गए हैं, जबकि सेंटर में 'IN GOD WE TRUST' छपा हुआ है। सिक्के के पिछले हिस्से पर यूनाइटेड स्टेट्स के ग्रेट सील वाला पारंपरिक बाल्ड ईगल बना हुआ है। पिछले हिस्से के टॉप पर 'UNITED STATES OF AMERICA' और ईगल के शील्ड पर लैटिन में 'E PLURIBUS UNUM' लिखा है, जिसका मतलब है अनेकता में एकता।

क्या सिक्के पर हो सकती है जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर?

इस कदम को लेकर अमेरिका में काफी आलोचना भी शुरू हो गई है, क्योंकि यूएस फेडरल लॉ के मुताबिक किसी भी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर देश की करेंसी पर लगाने की मनाही है। साल 1866 का एक अमेरिकी कानून जीवित या हाल ही में मृत व्यक्तियों के पोर्ट्रेट को सिक्कों या करेंसी पर प्रदर्शित करने से रोकता है।

हालांकि, ट्रेजरी के अधिकारियों का तर्क है कि सेक्रेटरी के पास विशेष परिस्थितियों में स्मारक सिक्कों को जारी करने का कानूनी अधिकार होता है। ट्रम्प प्रशासन ने इस सिक्के का बचाव करते हुए इसे देश की ऐतिहासिक वर्षगांठ के जश्न से जुड़ा एक ट्रिब्यूट बताया हैय़ खुद ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर इसके डिजाइन की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे बहुत प्यारा बताया है। इस कानूनी विवाद का असर सिक्के की लोकप्रियता पर भी पड़ सकता है।

हर जगह अपना नाम चिपकाने की कोशिश

यह फैसला ट्रम्प की उस कोशिश का हिस्सा है जिसके तहत वे अपना नाम और तस्वीरें देश के बड़े राष्ट्रीय संस्थानों और प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ना चाहते हैं। अपनी प्रेसिडेंसी के दौरान ट्रम्प ने यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस, कैनेडी सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स वेन्यू और युद्धपोतों (battleships) की एक नई क्लास का नाम अपने नाम पर रखने की कोशिशों का समर्थन किया है।

इसके अलावा, मार्च में ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने यह भी घोषणा की थी कि यूएस पेपर करेंसी पर अब डोनाल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, जो कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर लीगल टेंडर पर दिखेगे। यह बदलाव साल 1861 के बाद पहली बार ट्रेजसरर के सिग्नेचर को नोटों से पूरी तरह हटा देगा, जबकि पारंपरिक रूप से अमेरिकी नोटों पर ट्रेजरी सेक्रेटरी और ट्रेजरर दोनों के हस्ताक्षर होते हैं। यह नया कदम अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

आप ट्रंप की इस आदत के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+