Weather Forecast Today: ओडिशा में Red Alert, दिल्ली-यूपी समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका
Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग ने आज भारत के 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि कुछ राज्यों में मौसम अगले 7 दिनों तक खराब रहने वाला है, उसका कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण, अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में मौसम काफी खराब रहेगा।
इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।

उसने आज जिन प्रांतों में भारी बरसात की आशंका को जताया है उनके नाम हैं- ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और पश्चिम बंगाल।
दिल्ली में भारी बारिश की आशंका
दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसात होगी, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी। आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी के रेन अलर्ट
कानपुर, प्रयागराज , बनारस, उन्नाव, कानपुर, इटावा, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, फैजाबाद, चंदौली , वाराणसी, भदोई, बादशाहपुर, गाजीपुर, जौनपुर में आज भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार के कई जिलों में होगी बरसात
पटना, तिरहुत, सारण, भागलपुर, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार में बारिश के आसार हैं, कहीं-कहीं पर बिजली भी चमक सकती है।
पश्चिम बंगाल में भी होगी बरसात
कोलकाता, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में रेड अलर्ट
पुरी में रेड अलर्ट है तो वहीं मयूरभंज, क्योंझर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, खुरधा, कटक, नयागढ़, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, गंजम और कंधमाल में ऑरेंज और बालेश्वर, देवगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, सोनपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, रायगढ़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में रेन अलर्ट
मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदु और नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर में आज होगी हल्की से मध्यम बारिश।
राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ में येलो अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में होगी बरसात
देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और नैनाीतल में आज भी जमकर बादल बरसेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
