विराट कोहली के बॉडीगार्ड ने ऐसा क्या कहा? जिससे उठी एक्शन की मांग, क्या खुद का गार्ड रखने की है अनुमति?

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला एकदिवसीय मुकाबला आसानी से जीत लिया। विराट कोहली छह महीने बाद लौटे थे लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए। इस बीच एक विवाद सामने आ रहा है। यह विराट कोहली के बॉडीगार्ड से जुड़ा हुआ मामला है।

विदेश दौरों पर जब भी टीम इंडिया जाती है, तो वहां भारत से पत्रकार कवरेज करने के लिए जाते हैं। इंग्लैंड में भी भारत के पत्रकार गए हुए हैं। उनको प्रॉपर तरीके से अक्रेडिएशन मिलता है। इस बीच आरोप है कि कोहली के बॉडीगार्ड ने बदसलूकी की है।

virat kohli

बॉडीगार्ड ने दिखाई अकड़

पत्रकार सुभायन चक्रवर्ती ने अपने एक्स हैंडल पर घटनाक्रम की जानकारी दी है। शुभायन ने लिखा कि यह विराट कोहली का बॉडीगार्ड है, एक मीडियाकर्मी अपने निर्धारित स्थान पर टीम के रवाना होने के फोटो और वीडियो बनाने के लिए अपने निर्धारित स्थान पर खड़ा था। उसके पार अक्रेडिएशन भी था और वह फैंस के बीच था। बताया गया कि जैसे ही विराट कोहली टीम बस में आए, यह बॉडीगार्ड उस मीडियाकर्मी के पास आया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। बॉडीगार्ड ने कहा कि तुम अभी निकलो, यहां से दफा हो जाओ।

जब मीडियाकर्मी ने बताया कि वह मान्यता प्राप्त पत्रकार है और अपना कार्ड भी दिखाया। तब बॉडीगार्ड ने कहा कि मुझे तुम्हारे अक्रेडिएशन कार्ड से कोई मतलब नहीं है। तुम यहां से निकलो। इसके बाद उस बॉडीगार्ड ने कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

बीसीसीआई का क्या नियम?

हालांकि प्लेयर्स की सेफ्टी के लिए वहां काफी गार्ड, पुलिस आदि होते हैं। किसी को प्लेयर्स के पास जाने की अनुमति नहीं होती है। बीसीसीआई और ईसीबी पूरी तरह से यह सुनिश्चित करती है। बीसीसीआई के नियमों के तहत कोई प्लेयर अपना पर्सनल बॉडीगार्ड नहीं रख सकता। अगर ऐसा कर दिया जाएगा, तो हर भारतीय खिलाड़ी एक बॉडीगार्ड लेकर घूम सकता है। इतना पैसा तो हर क्रिकेटर के पास है। इसका मतलब है कि विराट ने नियमों के खिलाफ जाकर यह काम किया होगा। दूसरा पहलू यह भी है कि उन्होंने खास तौर पर बीसीसीआई से अनुमति ली होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+