Silver Rate Today: शादी से पहले चांदी खरीदने वालों के लिए अलर्ट! सस्ती हुई या महंगी? सिल्वर का नया रेट देखिए

Silver Rate Today 16 July 2026: अगर आप शादी-ब्याह के लिए चांदी के गहने, सिक्के या बर्तन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का ताजा रेट जरूर जान लें। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की रणनीति का असर कीमती धातुओं पर साफ दिखाई दे रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव करीब 866 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,754 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,20,620 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 57.49 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

Silver Rate Today 16 July 2026

बुलियन बाजार में क्या है सिल्वर रेट?

बुलियन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक चांदी का भाव 2,20,140 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी का रेट 2,19,711 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। हालांकि रिटेल मार्केट में कीमतें इससे अलग दिखाई दे रही हैं। वनइंडिया हिंदी की सिस्टर वेबसाइट गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक देश के कई शहरों में चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो तक बना हुआ है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कमजोरी देखने को मिली। स्थानीय मांग कम रहने और ज्वेलर्स की सीमित खरीदारी के कारण चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) रह गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली के कारण फिलहाल चांदी सीमित दायरे में कारोबार कर रही है।

Silver Price In India: भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मुंबई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
पटना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लखनऊ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मेरठ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अयोध्या ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कानपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गाजियाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नोएडा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
जयपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लुधियाना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुवाहाटी ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
इंदौर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
वडोदरा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
सूरत ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पुणे ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नागपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नासिक ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
बेंगलुरु ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
भुवनेश्वर ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
रायपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
हैदराबाद ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000
अमृतसर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
देहरादून ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी की कीमतें केवल स्थानीय बाजार से तय नहीं होतीं। इनके पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारक काम करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में कीमतों की चाल, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और भारतीय रुपये की मजबूती या कमजोरी प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

इसके अलावा आयात शुल्क, जीएसटी, परिवहन लागत, स्थानीय टैक्स और बाजार की मांग भी अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+