IND vs ENG 2nd ODI Free Mei Kaise Dekhe: कब, कहां और कैसे देखें भारतीय इंग्लैंड मैच फ्री में लाइव?
IND vs ENG 2nd ODI Free Mei Kaise Dekhe: कार्डिफ में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टक्कर होनी है। भारतीय टीम ने पहला मैच जीता था, ऐसे में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। सीरीज में लीड की वजह से अब पूरा दबाव इंग्लैंड के ऊपर है। मेजबान टीम वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी।
भारतीय टीम के दिग्ग्ग्ज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला पिछले मैच में नहीं चल पाया था। आज उनके रनों की उम्मीद की जा रही है। उनके अलावा अभी प्लेयर्स फॉर्म में दिख रहे हैं। शुभमन गिल की चोट एक चिंता का विषय है। उनको लेकर ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।

कब होगा आज के मैच का टॉस
मैच आज देरी से शुरू होगा और रात तक चलेगा। अंतिम गेंद तक अगर मैच जाता है, तो या 16 जुलाई को शुरू होकर भारत में 17 जुलाई तक चला जाएगा। शाम 5 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा और आधे घंटे बाद यानी 5:30 पर मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।
टीवी पर कहां देखें मैच
फैंस के पास इस मैच को लाइव देखने के कई तरीके हैं। उनमें पहला तरीका टीवी पर मैच देखना है। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है। जियो-हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए आपके आपस सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
IND vs ENG: फ्री में कैसे देखें मैच
अब फ्री में मैच देखने वाले फैंस के लिए भी एक जुगाड़ है। फ्री में देखने के लिए आपके पास फ्री DTH डिश है, तो वहां मैच देखा जा सकता है। डीडी स्पोर्ट्स वहां मैच का सीधा प्रसारण करेगा। इसके अलावा ओटीटी में भी एयरटेल और जियो के रिचार्ज पर फ्री सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन मिलता है। उसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन।
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।


Click it and Unblock the Notifications
