Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, 18 कैरेट गोल्ड भी एक लाख के पार, दिल्ली से पटना तक क्या है भाव?

Gold Rate Today 16 July 2026: देश में एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 16 जुलाई 2026 को बड़े शहरों में गोल्ड रेट बढ़े हुए दर्ज किए गए हैं। खास बात यह है कि अब 18 कैरेट सोना भी कई शहरों में 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कर चुका है, जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों की जेब पर असर पड़ सकता है। वहीं चांदी की कीमतों में आज नरमी बनी हुई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,500 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, जयपुर और अन्य शहरों में भी कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,029.66 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार के दौरान मुनाफावसूली के कारण हल्की गिरावट भी देखने को मिली।

Gold Rate Today 16 July 2026

HSBC ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि साल 2026 के दौरान सोने की औसत कीमत 4,560 डॉलर प्रति औंस रह सकती है। बैंक के मुताबिक साल के अंत तक सोना 4,750 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। जबकि 2027 में इसकी औसत कीमत 4,925 डॉलर प्रति औंस रहने और अगले साल के अंत तक 5,025 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना है।

Gold Price In India: भारत के 27 शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
मुंबई ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
कोलकाता ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
चेन्नई ₹1,43,790 ₹1,31,810 ₹1,10,010
पटना ₹1,43,340 ₹1,31,400 ₹1,07,520
लखनऊ ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
मेरठ ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
अयोध्या ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
कानपुर ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
गाजियाबाद ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
नोएडा ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
गुरुग्राम ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
चंडीगढ़ ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
जयपुर ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
लुधियाना ₹1,43,440 ₹1,31,500 ₹1,07,620
गुवाहाटी ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
इंदौर ₹1,43,340 ₹1,31,400 ₹1,07,520
अहमदाबाद ₹1,43,340 ₹1,31,400 ₹1,07,520
वडोदरा ₹1,43,340 ₹1,31,400 ₹1,07,520
सूरत ₹1,43,340 ₹1,31,400 ₹1,07,520
पुणे ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
नागपुर ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
नासिक ₹1,43,320 ₹1,31,380 ₹1,07,500
बेंगलुरु ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
भुवनेश्वर ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
रायपुर ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470
हैदराबाद ₹1,43,290 ₹1,31,350 ₹1,07,470

आज चांदी का क्या है भाव?

सोने के मुकाबले चांदी में आज कमजोरी देखने को मिली। 16 जुलाई 2026 को चांदी का भाव ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 58.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में ज्वेलर्स और औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी पर दबाव बना हुआ है।

भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की चाल, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमत, रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग प्रमुख कारण होते हैं।

इसके अलावा आयात शुल्क, जीएसटी, स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत और ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज भी अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+