Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ो रुपये
Dhurandhar 2 Advance Booking: Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिला है। दरअसल Yash की फिल्म Toxic की रिलीज डेट टल गई है। पहले दोनों फिल्में एक ही दिन आने वाली थीं, लेकिन अब 'धुरंधर 2' के सामने बड़ी टक्कर नहीं रहेगी। इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद बढ़ गई है।

प्री-सेल में दिखा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और वहां से शानदार रिएक्शन मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने प्री-सेल में करीब 100,000 डॉलर यानी लगभग 84 लाख रुपये की बुकिंग हासिल कर ली है। इन शुरुआती आंकड़ों को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म रिलीज के बाद भी अच्छी कमाई कर सकती है।
भारत में जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग
'टॉक्सिक' के टलने के बाद फिल्म के निर्माता अब प्रमोशन को तेज करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब 15 दिन पहले शुरू हो सकती है। इससे दर्शकों को पहले ही टिकट बुक करने का मौका मिलेगा और फिल्म को शुरुआती फायदा मिल सकता है।
ट्रेलर का फैंस को इंतजार
फिल्म के ट्रेलर का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले खबर थी कि ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसका भव्य लॉन्च मुंबई के Nita Mukesh Ambani Cultural Centre में एक बड़े इवेंट के साथ हो सकता है।
दमदार स्टारकास्ट और कहानी
निर्देशक Aditya Dhar की यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आएंगे। यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन जासूसी थ्रिलर है। फिल्म में रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों-हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंजीत-के रूप में दिखाई देंगे। टीज़र में उनके दोनों अलग लुक पहले ही सामने आ चुके हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications