दीपिका-रणवीर ने उत्तराखंड की वादियों में मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, सोशल मीडिया पर आईं अनदेखी फोटोज
नई दिल्ली, 17 नवंबर। बॉलीवुड के सबसे डिमाडिंग कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई है। रणवीर और दीपिका शादी की सालगिरह वाले दिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा में छुट्टी मना रहे थे। अपने वेकेशन की तस्वीरों को दीपिका ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को इटली में बड़ी धूमधाम से शादी की थी।

दीपिका-रणवीर ने वादियों में बिताई छुट्टियां
दीपिका और रणवीर शादी की तीसरी सालगिरह मनाने के लिए अल्मोड़ा के बिनसर में पहुंचे। ये इलाका वादियों की गोद में बसा है। दीपिका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देखकर ही लगता है कि इस कपल ने अपना वेकेशन रोमांटिक अंदाज में मनाया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं , उसमें दोनों बेहद सिंपल लेकिन प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और फिर..' इसके साथ हार्ट इमोजी शेयर की है।

देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे रणवीर-दीपिका
ये बात सही है कि सेलिब्रिटी कितना भी प्राइवेट में समय गुजारने की कोशिश करे, लेकिन फैंस उन्हें पहचान ही लेते हैं। रणवीर और दीपिका को भी देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। देहरादून एयरपोर्ट पर ये जोड़ा ब्लैक आउटफिट में नजर आया था। दोनों ने मास्क से अपने मुंह ढके हुए थे।

फिल्म 83 में नजर आएंगे दीपिका-रणवीर
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने इटली के सुरम्य लेक कोमो में शादी की थी। इस जोड़े ने सिंधी औ कोंकणी परंपरा के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद बैंगलोर और मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। शादी के बाद भी ये जोड़ी धड़ाधड़ फिल्मों में काम कर रही है। रणवीर बहुत जल्द कबीर खान की '83' में दिखाई देंगे, जो कि 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका भी लीड रोल में हैं। दीपिका इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी।
ये भी पढ़ें: आखिर क्या थी वजह, जो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में नहीं पहुंची एकता कपूर?












Click it and Unblock the Notifications