आखिर क्या थी वजह, जो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में नहीं पहुंची एकता कपूर?

मुंबई, 16 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव 11 साल तक डेट करने के बाद एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर (सोमवार) को चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में शादी का जश्न मनाया गया और दोनों लोग हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी के जोड़े में राजकुमार राव और पत्रलेखा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। दोनों लोग एक दूसरे को साल 2010 से डेट कर रहे थे। वहीं इस शादी में फिल्म मेकर एकता कपूर को भी शरीक होना था, लेकिन वो किसी कारण से शामिल नहीं हुई, जिसकी उन्होंने अब वजह बताई हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया नहीं आने का कारण

इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया नहीं आने का कारण

फिल्म मेकर एकता कपूर को सोमवार को चंडीगढ़ में अपने करीबी दोस्तों राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी और रिसेप्शन में शामिल होना था, लेकिन वो ऐसा नहीं पाई, जिसका खुलासा उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया। एकता कपूर ने नवविवाहित जोड़े को एक बधाई संदेश देते हुए अपने नहीं आने के कारण के बारे में भी बताया।

पेट में परेशानी की वजह से बनाई शादी से दूरी

पेट में परेशानी की वजह से बनाई शादी से दूरी

एक्ट्रेस ने राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की फोटो पोस्ट करते हुए उनके नई जिंदगी की बधाई दी, साथ ही बताया कि जब से वह पद्म श्री पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली गई थीं, तब से वह उनको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वो मुंबई से चंडीगढ़ का सफर करने में असमर्थ थी। उसने अपने पोस्ट में बताया कि वो पिछले दस दिनों से ठीक नहीं है। एकता कपूर रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं और एक दिन बाद पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त कर लौटीं।

'मुझे तुम दोनों जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है !'

'मुझे तुम दोनों जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है !'

वहीं नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए एकता ने लिखा कि पत्रलेखा और राज आप दोनों मुझे प्यार में विश्वास दिलाते हैं! मैं आप दोनों को बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं! मुझे तुम दोनों जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है ! जब राज पारा के बारे में बात करता है तो यह मुझे विश्वास दिलाता है कि प्यार और खुशी और देखभाल क्षणिक नहीं है! आप दोनों को शुभकामनाएं।

जानिए शादी में कौन-कौन आए?

जानिए शादी में कौन-कौन आए?

आपको बता दें कि दोनों की पहली बार मुलाकात फिल्म सिटीलाइट के दौरान हुई थी। वहीं राजकुमार राव ने एकता कपूर की साल 2019 की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' और 'मिनी सीरीज बोस: डेड / अलाइव' में साथ काम किया है, जिसमें पत्रलेखा ने भी एक्टिंग की है। उन्होंने पत्रलेखा के साथ वेब-सीरीज मैं हीरो बोल रहा हूं में भी काम किया है। इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्तों में फिल्म मेकर-कोरियोग्राफर फराह खान, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, उनके भाई साकिब सलीम, फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा भी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+