Ranveer Allahbadia को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब क्या करेंगे पॉडकास्टर?

Ranveer Allahbadia Controversy: कॉमेडिन समय रैना के पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट में फेमस पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के चलते ही रणवीर अल्लाहबादिया विवादों में घिर गए हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया विवादों में घिरे
इस विवाद के बाद से ही समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया समेत 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अब रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। रणवीर अल्लाहबादिया की अपील पर कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है।

Ranveer Allahbadia

रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका

-दरअसल रणवीर अल्लाहबादिया पर जो केस दर्ज हुआ है, उसके बाद यूट्यूबर को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। ऐसे में रणवीर अल्लाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इस केस पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी।

-लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से रणवीर को निराश होना पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया की तुंरत सुनवाई की मांग को ठुकरा दिया है।

क्या बोले जस्टिस संजीव खन्ना

-सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ से कहा कि मौखिक तौर पर वो तुरंत सुनवाई की मांग पर विचार नहीं कर सकते हैं।

-इतना ही नहीं बल्कि जस्टिस संजीव खन्ना ने पॉडकास्टर के वकील से कहा कि वो पहले रजिस्ट्रार से संपर्क करें। आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है।

रणवीर अल्लाहबादिया पर लिया जा सकता है सख्त लीगल एक्शन

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट के पैरेंट्स की सेक्स लाइफ पर सवाल पूछने को लेकर ही रणवीर अल्लाहबादिया विवादों में घिरे हैं। आम लोगों से लेकर राजनेता और सेलेब्स तक यूट्यूबर पर सख्त लीगल एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+