Ranveer Allahbadia: 'अल्लाहबादिया से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म जिम्मेवार', विवाद पर बोले अनुपम मित्तल

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

वहीं अब इस मामले को लेकर मशहूर व्यापारी पीपल ग्रुप और शादी डॉट कॉम के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल ने कई सवाल उठाए हैं।

Ranveer Allahbadia

अनुपम मित्तल ने क्या कहा?

अनुपम मित्तल ने अपने लिंक्डइन हैंडल पर समय रैना और अल्लाहबादिया मामले को लेकर बात की। उन्होंने अपने पोस्ट में अल्लाहबादिया की टिप्पणी की निंदा की। लेकिन उनके ऊपर हुए कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि, 'जो हुआ वह बहुत खराब, भद्दा था। किसी भी सभ्य समाज में इस तरह का बयान अस्वीकार्य हैं।'

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया सवाल

उन्होंने आगे कहा कि, इंडियाज गॉट लेटेंट कोई सत्यमेव जयते जैसा एपिसोड नहीं था। यह हमेशा अपमानजनक, अश्लील कंटेट बनाता था। यूट्यूब, इंस्टाग्राम, डिजिटल मीडिया, ये सभी प्लेटफॉर्म प्रसाद की तरह वल्गैरिटी को परोसते हैं।

यूट्यूब से किया सवाल

उन्होंने आगे लिखा कि, रणवीर और अपूर्व ने बहुत बड़ी गलती की और माफ़ी मांगी। क्या हमें अपना ध्यान बड़े मुद्दे पर नहीं लगाना चाहिए? हम प्लेटफॉर्म को उनके द्वारा परोसे जाने वाले कंटेंट के लिए जवाबदेह क्यों नहीं ठहरा रहे हैं? ऐसा कैसे है कि बच्चे बिना किसी सुरक्षा के भी बहुत खराब कंटेंट तक पहुँच सकते हैं?

हालांकि, मैंने अपने 7 साल के बच्चे के लिए पैरेंटल कंट्रोल सेट किया हुआ है, लेकिन मैं उस उम्र-अनुचित कंटेंट से हैरान हूँ जो यूट्यूब परोसता है।

ये भी पढ़ें Ranveer Allahbadia मामले में SC की सख्ती के बाद एक्शन में सरकार, OTT प्लेटफॉर्म्स को दिए ये निर्देश

'असली अपराधी 'बिग-टेक' कंपनियां'

मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि रणवीर, अपूर्व, समय और सभी वास्तव में ऐसे सिस्टम के पीड़ित है जहां लोग चर्चा में रहने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। असली अपराधी 'बिग-टेक' कंपनियां हैं जो डिजिटल मध्यस्थों के सहारे सभी जिम्मेदारी और जवाबदेही से बच जाती है।

कल्पना कीजिए कि कोई अखबार या टीवी चैनल इन प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को पूरी तरह से बिना किसी दंड के प्रकाशित करता है।

ये भी पढ़ें Ranveer Allahbadia केस में पूर्व CJI चंद्रचूड़ क्यों चर्चा में आए? जानिए अल्लाहबादिया से कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+