'अगली बार मेरे पास मजाक मत करना' रणवीर का पोस्ट देखकर डर गए आशीष चंचलानी! वापसी पर मारा ताना

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए थे। यह विवाद तब हुआ जब उन्होंने "इंडियाज़ गॉट लैटेंट" के एक एपिसोड में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब लगभग एक महीने के बाद, रणवीर ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली।

रणवीर ने अपने पोस्ट में पूरी टीम और अपने पालतू कुत्ते के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे अपनों का धन्यवाद। शुक्रिया, ब्रह्मांड । एक नया आशीर्वाद भरा अध्याय शुरू हो रहा है, पुनर्जन्म।" इस पोस्ट पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मज़ेदार रिएक्शन दिया।

Ranveer Allahbadia

आशीष चंचलानी ने कमेंट कर लिखा, "लव यू, लेकिन अगली बार जब मुझसे मिलो तो मेरे पास मजाक मत करना।" इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी साझा की। इसके अलावा, रणवीर ने विवाद के बाद अपनी पहली वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें उन्होंने अपने मुश्किल समय को याद किया और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

ये भी पढ़ें: 'आखिरी गलती है, माफ कर दीजिए, अब बोलने से पहले सोचूंगा', Ranveer Allahbadia ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

रणवीर ने कहा, "सभी सपोर्टर्स और शुभचिंतकों का धन्यवाद। आपके पॉजिटिव मैसेजेस ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत हिम्मत दी, क्योंकि यह समय बहुत कठिन था। खुली धमकियां, सोशल मीडिया पर नफरत भरे कमेंट्स, ढेरों मीडिया आर्टिकल्स-यह सब बहुत भारी पड़ रहा था। लेकिन इन सबके बीच आपके मैसेजेस ने हमें बहुत सपोर्ट किया।" रणवीर की इस वीडियो पर अपूर्वा मुखिजा ने कमेंट कर लिखा, "चलो बड़े भाई, आगे बढ़ते हैं!"

क्या था पूरा विवाद?
रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मुखिजा, आशीष चंचलानी और समय रैना "इंडियाज़ गॉट लैटेंट" के एक एपिसोड में नजर आए थे। इस दौरान रणवीर ने एक प्रतियोगी से अजीब सवाल पूछा, "क्या तुम अपने माता-पिता को रोज़ सेक्स करते हुए देखना पसंद करोगे या उन्हें रोकने के लिए खुद एक बार उसमें शामिल होना चाहोगे?" शो के सभी लोग इस सवाल पर हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर यह सवाल लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद इस शो के निर्माताओं और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज करवाई गईं।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'वो सिर्फ दोस्त है', क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया धोखा? अभिनेत्री की पोस्ट हुई वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+