'तो खत्म कर दूंगा अनशन', सोनम वांगचुक ने टीशू पेपर पर लिखकर भेजा मैसेज, गैर-कानूनी नजरबंद करने का लगाया आरोप

Sonam Wangchuk Messagge: NEET पेपर लीक के विरोध में, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनशन के 23वें दिन उन्होंने सफदरजंग अस्पताल से एक हाथ से लिखा हुआ मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि किन परिस्थितियों में वह 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं। वांगचुक ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया और फिलहाल उन्हें 'गैरकानूनी हिरासत' में रखा गया है।

उन्होंने सरकार, सांसदों और राजनीतिक दलों के सामने तीन शर्तें रखी हैं। दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जबकि दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। सफदरजंग अस्पताल से लिखे अपने संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह 20 जुलाई को अपना अनशन तभी खत्म करेंगे, जब सरकार हाल के शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करेगी। उन्होंने खास तौर पर पेपर लीक जैसी घटनाओं का जिक्र किया है।

Sonam Wangchuk Letter

अपने मैसेज में सोनम वांगचुक ने क्या लिखा?

सोनम वांगचुक ने लिखा है, "प्रिय दोस्तों और समर्थकों, आप ​​में से कई लोगों ने पूछा है कि मैं अपना अनशन कब खत्म करूंगा। जैसा कि मैंने पहले समर्थकों को बताया था, मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म करूंगा... अगर -
a. अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल की नाकामियों - जैसे पेपर लीक वगैरह - की ज़िम्मेदारी लेती है या
b. अगर मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुँचते हैं और वहाँ माननीय सांसद और अलग-अलग पार्टियों के नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे। या
c. अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाज़त नहीं देती है, तो माननीय सांसद और अलग-अलग पार्टियों के नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दिलाएं।
सोनम वांगचुक, 19 जुलाई
सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और किसी भी तरह की बातचीत करने पर रोक लगी हुई है।"

ये भी पढ़ें: CJP के 'संसद चलो' मार्च से पहले छावनी में बदली राजधानी दिल्ली, कौन-कौन से इलाके हाई अलर्ट पर?

'गैरकानूनी हिरासत' में होने का लगाया आरोप

19 जुलाई की तारीख वाले अपने लेटर में वांगचुक ने आरोप लगाया कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में गैरकानूनी तरीके से रोका गया है। उन्होंने दावा किया कि वहां उनकी आवाजाही, बातचीत और दूसरे लोगों से संपर्क की आजादी पर रोक लगी हुई है। वांगचुक का मैसेज ऐसे समय आया है, जब सोमवार को प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हजारों समर्थक जुट गए हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों से पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहने की अपील की। वहीं, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि अगर राजनीतिक दल यह भरोसा दें कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा, तो उनके पति अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

पत्नी ने अस्पताल की व्यवस्था पर उठाए सवाल

गीतांजलि आंग्मो ने आरोप लगाया कि जिन डॉक्टरों की टीम पिछले 20 दिनों से वांगचुक की सेहत पर नजर रख रही थी, उन्हें अस्पताल में उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि हर मरीज को दूसरी या तीसरी चिकित्सकीय राय लेने का अधिकार होता है और कोई भी अस्पताल किसी मरीज पर अपनी रिपोर्ट या इलाज नहीं थोप सकता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने स्वास्थ्य का हवाला देकर वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यह पूरी प्रक्रिया परिवार की सहमति और पारदर्शिता के बिना की गई। उनके मुताबिक, सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मी वांगचुक को जबरन अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Health Update: अनशन के 21वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? इलाज लेने से किया इनकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+