Ranveer Allahbadia: 'वो सिर्फ दोस्त है', क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया धोखा? अभिनेत्री की पोस्ट हुई वायरल
Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। समय रैना के शो में हुए विवाद के बाद से वो लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। हालांकि उन्होंने अपनी गलती के लिए सार्वजनिक रूप ले माफी मांग ली है लेकिन लोग अभी भी उन्हें माफ करने के चक्कर में नहीं हैं।
इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को भी लेकर बातें हो रही हैं।कहा जा रहा है कि उनका अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री निक्की शर्मा से ब्रेकअप हो गया है।

हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में खुलकर तो कुछ भी नहीं बोला गया है लेकिन जिस तरह से निक्की सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रही हैं, उस हिसाब से उनकी लाइफ में सब ठीक नहीं है और लोग इसे रणवीर के ब्रेकअप से कनेक्ट कर रहे हैं।
क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया धोखा?(Ranveer Allahbadia)
दरअसल निक्की शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि "She's just a friend", जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद रणवीर की लाइफ में कोई और है, जिसे कि वो केवल अपना दोस्त बताते हैं, या उन्होंने निक्की को धोखा दिया है?'
रणवीर शायद निक्की शर्मा को ही अपना दोस्त कहते हैं!
तो वहीं कुछ लोग ये भी सोच रहे हैं कि शायद रणवीर शायद निक्की शर्मा को ही अपना दोस्त कहते हैं, जबकि निक्की उन्हें प्यार करती हैं और इसी कारण दोनों का ब्रेकअप हुआ है।'
'यूनिवर्स कुछ बड़ा प्लान कर रहा है' (Ranveer Allahbadia)
तो वहीं कुछ यूजर्स जमकर निक्की शर्मा से सहानभूति दिखा रहे हैं। किसी ने लिखा है कि 'यूनिवर्स कुछ बड़ा प्लान कर रहा है', इसलिए परेशान ना हों। फिलहाल निक्की अपनी क्रिप्टीक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया?
आपको बता दें कि 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और निक्की शर्मा ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
निक्की ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है
मालूम हो कि देखने में बेहद हसीन निक्की शर्मा को टीवी दर्शक ' प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति', 'माइंड द मल्होत्रा ' और 'दहलीज़' जैसे टीवी शो से पहचानते हैं। 23 जनवरी 1996 को दिल्ली में जन्मीं निक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया? (Ranveer Allahbadia)
- रणवीर अल्लाहबादिया देश के लोकप्रिय पॉडकास्ट होस्ट हैं।
- रणवीर अल्लाहबादिया का जन्म 1 जून 1993 में मुंबई में हुआ था।
- उन्होंने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल से की है।
- साल 2015 में सांघवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
- वो बियरबाइसेप्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर हैं।
- रणवीर अल्लाहबादिया अपने 12 यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
- उन्हें 6 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
- मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications