'आखिरी गलती है, माफ कर दीजिए, अब बोलने से पहले सोचूंगा', Ranveer Allahbadia ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

Ranveer Allahabadia: इंडियाज गॉट लैटेंट शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स से संबंधित कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल किया जिसको लेकर पिछले दिनों जमकम हंगामा हुआ। शो की क्लिप वायरल होने के बाद बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर अल्‍हाबादिया की जमकर आलोचना हुई। अल्लाहबादिया के खिलाफ कई राज्‍यों में एफआईआर दर्ज हुई और मुंबई पुलिस अल्‍हाबादिया समेत अन्‍य मशहूर स्‍टैंड-अप कॉमेडियन के साथ पूछताछ कर रही है।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी नेटिस जारी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा के अलावा सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी सहित कंटेंट क्रिएटर और प्रोड्यूसर, सिंह और चंचलानी के कानूनी प्रतिनिधियों को तलब किया था । गुरुवार को महिला आयोग के सामने अन्‍य लोगों के साथ यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा पहुंचे, जिसने महिला आयोग के सामने लिखित रूप से माफी मांगी।

Ranveer Allahabadia

NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की और बताया कि " इंडियाज गॉट लैटेंट शो में इस्तेमाल की गई अश्लील भाषा "बिल्कुल अभद्र" है, इसे महिला आयोग कभी स्वीकार नहीं करेगा। ऐसी भाषा का इस्तेमाल न तो लोगों को और न ही आयोग को स्वीकार्य है। इसके सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं।"

इसके साथ ही महिला आयोग की अध्‍यक्ष ने बताया कि एपिसोड में इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर क्रिएटर्स ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में अपने भावों में सावधानी बरतने की कसम खाई है। किएटर्स ने अपनी चूक को स्वीकार की है और आश्वासन दिया कि निर्णय में ऐसी चूक दोबारा नहीं होगी।

इलाहाबादिया ने मांगी माफी और बोले- अब बोलने से पहले सोचूंगा

अघ्‍यक्ष ने बताया कि रणवीर इलाहाबादिया ये स्‍वीकार किया है कि उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और उन्होंने गलती की है। इलाहाबादिया ने कहा कि "यह पहली और आखिरी बार है जब उन्‍होंने ऐसी गलती की है। भविष्‍य में मैं महिलाओं के बारे पहले सावधानी से सोचूंगा और सम्‍मान से बोलूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+