India's Got Latent Controversy से धड़ाधड़ Ranveer Allahbadia को नुकसान, इतने लाख सब्सक्राइबर्स ने छोड़ा साथ?
Ranveer Allahbadia: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जो अपने चैनल बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों जमकर विवादों से घिरे हुए हैं। इसका कारण है उनकी माता-पिता पर की गई अश्लील टिप्पणी, जो कि उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) शो में की थी। इस शो में हुए विवाद के बाद रणवीर के खिलाफ देशभर में कई जगह एफआईआर दर्ज हुई है। इसी के साथ उनको सब्सक्राइबर्स का भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रणवीर अल्लाहबादिया, जिनको अपने पॉडकास्ट के लिए जाना जाता है, उनकी माता-पिता पर की गई गंदी-भद्दी टिप्पणी के बाद जमकर निशाना बनाया जा रहा है। राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उनकी आलोचना हो रही है। बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) के बॉयकॉट के लिए हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

Ranveer Allahbadia को सब्सक्राइबर्स का नुकसान
इस विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर ने भी अनफॉलो कर दिया है। 'रिपब्लिक' की रिपोर्ट के मुताबिक 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के माता-पिता के सेक्स से जुड़े जोक पर विवाद के बीच 20 लाख से अधिक लोगों ने उनका यूट्यूब चैनल अनसब्सक्राइब कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार 31 जनवरी को रणवीर के यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स के 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, लेकिन 10 फरवरी को यह संख्या घटकर 82 लाख रह गई है। इतना ही नहीं इसमें तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जो कि लोगों की साफ नाराजगी दिखाती है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा कदम, यूट्यूब ने लिया ऐसा फैसला, अब क्या करेंगे यूट्यूबर?
Ranveer Allahbadia का कैसे विवाद शुरू हुआ?
दरअसल, यह पूरा विवाद इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड से उपजी है। अपने कॉमेडी कंटेंट के लिए मशहूर इस शो में रणवीर के अलावा आशीष चंचलानी और अपूर्व मुखीजा (द रिबेल किड) जैसे गेस्ट जज भी शामिल थे, जो कि कंटेस्टेंट की मजाकिया आलोचना करते हैं।
ये भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया ने जेल जाने के डर से लिया यू-टर्न, वीडियो जारी कर मांगी माफी
एपिसोड के एक वायरल क्लिप में रणवीर को एक आपत्तिजनक सवाल पूछते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वो कहते हैं कि, 'क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?"
रणवीर की इस विवादित टिप्पणी ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अनुचित और अरुचिकर बताते हुए इसकी निंदा की है।
ये भी पढ़ें: 'Ranveer Allahbadia की जुबान काटने के मिलेंगे 5 लाख' आखिर कौन है फैजान अंसारी जिसने दी धमकी?
Ranveer Allahbadia ने आधे-अधूरे मन से माफी मांगी
हालांकि विवाद बढ़ा तो रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार को एक शो पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए आधे-अधूरे मन से माफी मांगी, उन्होंने कहा कि कॉमेडी उनकी स्पेशलिटी नहीं है और पूरे मामले को "निर्णय में चूक" करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications