'रणवीर इलाहाबादिया की जुबान काटने के मिलेंगे 5 लाख' आखिर कौन है फैजान अंसारी जिसने दी धमकी?

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर ऐसा घटिया सवाल पूछा जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि रणवीर को वीडियो शेयर कर लोगों से माफी मांगनी पड़ी। लेकिन फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर कर रणवीर इलाहाबादिया को ना सिर्फ जुबाने काटने की धमकी दी है। बल्कि काटने वाले को 5 लाख का इनाम देने का भी ऐलान किया।

Ranveer Allahbadia Controversy

फैजान अंसारी ने क्या कहा?
फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि, "यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने इतनी घिनौनी हरकत की है, अगर मैं वहां पर होता तो उसकी जुबान काट लेता। इनकी इस हरकत से मुझे इतनी ज्यादा शर्म आ रही है कि उसके माता-पिता को भी मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन पूरे देश में रणवीर इलाहाबादिया की जुबान काटकर जो भी मेरे पास लाएगा, उसे 5 लाख रुपये का इनाम दूंगा।"

कौन हैं फैजान अंसारी?
बता दें कि, फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब सैफ अली खान पर हमला हुआ था तो उन्होंने जान बचाने वाले ड्राइवर को इनाम देने की बात कही थी। इसके अलावा उन्हें अक्सर कई बॉलीवुड सितारों के साथ देखा जाता है। वह कई स्टार्स के साथ काम भी कर चुके हैं।

क्यों मुसीबत में फंसे रणवीर इलाहाबादिया?
दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का हिस्सा बने थे। शो में वह बतौर जज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा। जिसके बाद उनका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इस एपिसोड का पूरा वीडियो अब यूट्यूब से हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+