रणवीर अल्लाहबादिया ने जेल जाने के डर से लिया यू-टर्न, वीडियो जारी कर मांगी माफी
Ranveer Allahbadia apologizes: रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में मां-बाप पर फूहड़ कमेंट किया था। ट्रोलिंग और शिकायत दर्ज होने के बाद उन्होंने अब माफी मांग ली है। रणवीर ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
दरअसल, रणवीर ने शो में एक कंटेस्टेंट से कहा, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। साथ ही मुंबई में उनके और समय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई।

माफीनामा वाले वीडियो में रणवीर ने कहा, 'मेरा कमेंट बहुत गलत था और वो फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा काम नहीं है और ना ही मेरे बस की बात है। मैं बस आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं आप लोगों को किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता, सिर्फ मैं सभी से माफी मांगने आया हूं।'
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा के साथ शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में र अभद्र भाषा और अश्लील कमेंट का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत पत्र में इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।'
सीएम फडणवीस का बयान
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कहा, 'अभी मुझे भी इसके बारे में जानकारी मिली है। मैंने वो शो देखा नहीं है। बहुत भद्दे तरीके से कुछ चीजों को कहा गया है। ऐसा मुझे भी पता चला है, जो बिल्कुल गलत है। मुझे बताया गया कि शो में अश्लील और अपमानजनक बाते की हैं। सभी को बोलने की आजादी है, लेकिन वो वहां खत्म हो जाती है। जहां हम दूसरे की आजादी को बाधित करते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मुझे लगता है अभिव्यक्ति की भी कोई मर्यादा है। समाज में हमने अश्लीलता के भी कुछ नियम तय किए हैं। अगर उसको कोई पार करता है तो ये गलत बात है और उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications