Ranveer Allahbadia के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा कदम, यूट्यूब ने लिया ऐसा फैसला, अब क्या करेंगे यूट्यूबर?
Ranveer Allahbadia and Samay Raina: फेमस पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ असम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले को सख्ती से लिया है और 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुश्किल में फंसे रणवीर अल्लाहबादिया
इसके अलावा केंद्र सरकार के नोटिस के बाद यूट्यूब ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के विवादित एपिसोड को हटा दिया है, जिसमें मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने अश्लील चुटकुले सुनाए थे। इस पर लोगों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके खिलाफ अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील टिप्पणी
इस बीच, मुंबई पुलिस ने चल रहे विवाद के सिलसिले में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को पूछताछ के लिए बुलाया है। हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा है- रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील और विकृत टिप्पणियों वाले यूट्यूब के 'इंडिया हैज लेटेंट' एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद ब्लॉक कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने उठाया ऐसा बड़ा कदम
-कंचन गुप्ता ने यूट्यूब पर इस एपिसोड का एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें लिखा था- वीडियो उपलब्ध नहीं है। सरकार की ओर से कानूनी शिकायत के कारण ये सामग्री देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है।
-रणवीर अल्लाहबादिया के बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर 10.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-उन्होंने इंडियाज गॉट लैटेंट में एक प्रतियोगी से ये पूछकर विवाद खड़ा कर दिया था कि क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप इसमें एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।
पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने मांगी माफी
-यूट्यूबर के इस सवाल पर तुरंत प्रतिक्रिया हुई, जिसमें कई लोगों ने इस ऑनलाइन वीडियो को तुरंत रोकने की मांग की। चल रहे विवाद के बीच, पॉडकास्टर रणवीर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।
-उन्होंने कहा है कि उनकी ये टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि ये मजेदार भी नहीं थी। रणवीर ने कहा है- कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं।
मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को दिया ऐसा आदेश
-आज यानी 11 फरवरी 2025 (मंगलवार) को मुंबई पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना से संपर्क किया और उन्हें जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने और विवाद की चल रही जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।
-पुलिस ने उनसे पूछताछ के दौरान मामले में अपना पक्ष रखने को भी कहा है। हालांकि, उनकी उपस्थिति के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।
-आपको बता दें कि ये घटना मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदम द्वारा रणवीर अल्लाहबादिया, सय रैना, शो के आयोजकों, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, जिन्हें द रिबेल किड के नाम से जाना जाता है, के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू होने के एक दिन बाद हुई है। इन सभी ने शो के उस खास एपिसोड में भाग लिया था।












Click it and Unblock the Notifications