कोरोना काल में नहीं मिला कोई काम, अब कुछ ऐसा कर सुर्खियां बटोर रहीं रानू मंडल

रानू मंडल का अनोखा डांस स्टाइल देखकर फैंस चकरा गए हैं। वीडियो में रानू को ट्विंकल खन्ना की फिल्म 'मेला' के पॉपुलर गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल एक बार फिर अपने डांस स्टेप को लेकर छा गईं।

मुंबई, 5 जुलाई: अपनी आवाज के चलते रातोंरात लाइमलाइट लूटने वाली रानू मंडल तो आपको याद ही होगी। रानू ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर रानू चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वे अपनी आवाज नहीं, बल्कि डांस की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। रानू का अनोखा डांस स्टाइल देखकर फैंस भी चकरा गए हैं। वीडियो में रानू को ट्विंकल खन्ना की फिल्म मेला के पॉपुलर गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया रानू मंडल एक बार फिर अपने डांस स्टेप को लेकर छा गई हैं।

रानू का अनोखा अंदाज

रानू मंडल का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में रानू को नीले कलर की मैक्सी पहने हुए देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कमर पर दुपट्टा बांधा हुआ है और वे डांस कर रही हैं। वीडियो में सिर्फ रानू ही नहीं, बल्कि उनके परिवार का भी कोई सदस्य डांस करता दिख रहा है। रानू का ये अलग अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस रानू के इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने रानू के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वाह! गाने के बाद अब डांस भी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट कर पूछा कि अगला वीडियो कब आ रहा है।

रातोंरात स्टार बनी थीं रानू

रातोंरात स्टार बनी थीं रानू

बताते चलें कि रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना गाकर रातोंरात स्टार बनी थीं। फेमस होने के बाद रानू की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। तेरी मेरी कहानी ने रानू की किस्मत को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। एक वक्त पर हर तरफ सिर्फ रानू मंडल की ही चर्चा थी। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन सॉन्ग रिकॉर्ड किए थे। उस वक्त भी रानू खूब लाइमलाइट में रही थीं।

क्यों खराब हुए रानू के हाल?

क्यों खराब हुए रानू के हाल?

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कोरोना काल में रानू की हालत दोबारा खराब हो गई। रानू को कोई काम नहीं मिल पाया, जिसके कारण वे काफी परेशान भी रहीं। हालांकि, अब रानू कोई ना कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देती हैं, जो कुछ ही समय में वायरल भी हो जाता है और लोगों को पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर तेरी मेरी कहानी गाना गाती वो पुरानी रानू याद आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+