स्पेन में शूटिंग के दौरान शर्टलेस हुए रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते आए नजर
अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने स्पेन पहुंचे रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वे श्रद्धा कपूर संग स्पेन के तालाब में रोमांस करते दिख रहे हैं।
मद्रिद, 11 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शादी के बाद अब अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। एक्टर इस वक्त श्रद्धा कपूर के साथ स्पेन में हैं। इस दौरान दोनों स्पेन में किसी तालाब में स्विमसूट में नजर आए। गहरे तालाब में वे एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस श्रद्धा और रणबीर के इस वीडियो पर कमेंट्स और लाइक्स कर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
रोमांस करते नजर आए रणबीर-श्रद्धा
रणबीर और श्रद्धा लव रंजन की फिल्म के रोमांटिक सॉन्ग सीक्वेंस की शूटिंग के लिए स्पेन पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों को तालाब में एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। श्रद्धा कपूर बिकिनी में नजर आईं, वहीं रणबीर कपूर को स्विमिंग शॉर्ट्स में देखा गया।
रणबीर-श्रद्धा का डांस वीडियो हुआ था वायरल
वीडियो में कुछ और क्रू को भी देखा जा सकता है। इनके बीच में श्रद्धा कपूर और रणबीर एक दूसरे के साथ पानी में घूम रहे हैं। इससे पहले श्रद्धा और रणबीर का स्पेन की सड़क पर डांस करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया था।

पहली बार एक साथ दिखेंगे श्रद्धा-रणबीर
बताते चलें कि ये पहली बार होगा, जब रणबीर और श्रद्धा एक साथ स्क्रीन में नजर आएंगे। फिल्म में बोनी कपूर रणबीर के पिता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं डिंपल कपाड़िया भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। इसके साथ ही फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications