दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी 'ब्रह्मास्त्र', 100 करोड़ के क्लब में जल्द होगी शामिल

ब्रह्मास्त्र देखने के बाद दर्शकों को इसकी स्टोरी काफी पसंद आई और फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 100 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है।

मुंबई, 11 सितंबर: जिस 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वो बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था, फिल्म अपने वादे पर एकदम खरी उतरी है। हालांकि, बड़े बजट में तैयार इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह का रिस्पॉन्स मिला है। साथ ही शुरुआत में फिल्म के बायकॉट की जोरों से मांग चल रही थी। लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों को इसकी स्टोरी काफी पसंद आई और फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 100 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है।

Ranbir Kapoor

Recommended Video

      Brahmastra देखने के बाद कैसा रहा Audience का Reaction ? | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार दर्शकों के सामने है और मेकर्स द्वारा किए वादे पर एकदम खरी उतरती भी नजर आ रही है। बायकॉट ट्रेंड के बावजूद फिल्म ने पहले दिन ही अच्छी खासी कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा।

      बॉक्स ऑफिस पर इसी स्पीड से कमाई करती रही, तो जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू जाएगी। पहले दिन की बात करें, तो फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन की बात की जाए, तो फिल्म के कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी हुई है।

      फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो अभी तक 78.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में बेहद जल्द शामिल हो सकती है। बताते चलें कि हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालय और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है।

      ब्रह्मास्त्र का फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। मेकर्स ने भी फिल्म को लेकर दर्शकों से काफी वायदे किए थे। फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी। फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज बरकरार है।

      ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 देखने के बाद लोगों में इसके दूसरे पार्ट के लिए भी क्रेज बढ़ गया है। फिल्म के पहले पार्ट के अंत में कुछ सस्पेंस दिखाए गए, जिसके बाद पार्ट-2 के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आए।

      ये भी पढ़ें : रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन ही बनाया ये रिकॉर्ड, बॉक्स पर कर ली इतनी कमाई

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+