सलमान को सांप काटने वाली घटना का रामगोपाल वर्मा ने उड़ाया मजाक, शेयर की फनी फोटो
नई दिल्ली, दिसंबर 31। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने जन्मदिन से पहले 25 दिसंबर को एक अप्रिय घटना के शिकार हुए थे। उनके फार्महाउस पर उन्हें एक सांप ने डस लिया था। जिसके बाद उनको अस्पताल में छह घंटे बाद भर्ती होना पड़ा था। जहां इस घटना पर उनके दोस्त, फैंस आदि ने चिंता जाहिर की थी वहीं इंडस्ट्री के ही कुछ लोगों ने इसपर चुटकी ली है। इसमें ताजा नाम है फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का। उन्होंने सांप का कार्टून शेयर करते हुए सलमान पर तंज कसा है।

रामगोपाल वर्मा ने शेयर की फनी फोटो
राम गोपाल वर्मा सलमान के साथ हुए हादसे के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा कार्टून शेयर किया है। इसमें हरे रंग का एक सांप अदालत के कटघरे में खड़ा है। ऐसा दर्शाया गया है कि सांप का ट्रायल हो रहा है और अपने बयान में सांप ने कहा कि 'वो मैं नहीं था, वो मेरा ड्राइवर था।' इस कार्टून के पोस्टर पहल लिखा था, वह सांप जिसने सलमान को काटा था।

यूजर्स ने किए फनी कॉमेंट
पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स को ये समझने में देर नहीं लगी कि ये सलमान के हिट एंड रन केस पर तंज है। 27 सितंबर 2002, को हुए एक हिट एंड रन में एक की मौत और अन्य घायल हुए थे। सलमान इस घटना के आरोपी थे। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें मई 2015 में पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद, उसी साल दिसंबर में सलमान ने बाम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि गाड़ी वे नहीं उनके ड्राइवर अशोक सिंह चला रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बरी करने का फैसला दिया था।

सलमान खान को काटा था सांप ने
सलमान खान के साथ हुए इस हादसे पर राम गोपाल वर्मा के अलावा कमाल आर खान ने भी चुटकी ली थी। कमाल ने एक ट्वीट में लिखा था कि, 'सांप ने काम तो सही किया था, लेकिन बेचारा खुद ही मर गया. क्योंकि सामने वाले में जहर ही इतना ज्यादा है.' आपको बता दें कि सलमान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर परिवार और खास दोस्तों के साथ पार्टी की थी।












Click it and Unblock the Notifications