Rakul Preet Singh: एक्‍ट्रेस ने हिमालयन योग गुरू के साथ कठिन YOGA करके किया हैरान, कौन हैं सिद्धा अक्षर? Vedio

Rakul Preet Singh: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर देश-विदेश में योगा की धूम नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से लेकर आम इंसान तक योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड की खूबसूरत एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

फिटनेस के प्रति बेहद सजग रहने वाली रकुल को हाल ही में प्रसिद्ध योग गुरु हिमालयन सिद्धा अक्षर के मार्गदर्शन में एक कठिन योग मुद्रा करते हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत के साथ हिमालय योगा गुरु भी जमकर ट्रेंड कर रहे हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में...

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh का योग सेशन क्यों हो रहा है वायरल?

दरअसल, एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत योगा दिवस के मौके पर योग गुरु Himalayan Siddhaa Akshar के साथ कुछ मुश्किल योगासन करती नजर आ रही हैं। सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने पूरे बैलेंस, फोकस और फ्लेक्सिबिलिटी के साथ इसे आसानी से कर दिखाया। यही वजह है कि लोग उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Rakul Preet Singh

योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, लाइफस्टाइल बन रहा है

आज के टाइम में योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं रहा, बल्कि लाइफस्टाइल बन चुका है। खासकर यंग जनरेशन अब समझ रही है कि सिर्फ जिम या डाइट से नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ और बॉडी बैलेंस दोनों जरूरी हैं। रकुल प्रीत जैसी सेलिब्रिटी भी इसी वजह से योग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाती हैं।

योग डे पर 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्लान

ये पूरा सेशन ऐसे समय पर हुआ है जब पूरी दुनिया International Day of Yoga की तैयारी कर रही है। इसी बीच हिमालयन सिद्धा अक्षर एक बड़ा मिशन शुरू किया हैं। वो एक ही दिन में 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करने वाले हैं। उनका मकसद सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ना है।

Himalayan Siddhaa Akshar

Himalayan Siddhaa Akshar: कौन हैं हिमालयन सिद्धा अक्षर?

हिमालयन सिद्धा अक्षर एक भारतीय योग गुरु, स्पिरिचुअल टीचर और लेखक हैं। इन्हें अक्सर "Grand Master Akshar" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हिमालयन सिद्धा अक्षर की Akshar Yoga Kendraa नाम की संस्था भी है। ये योग ट्रेनिंग, वर्कशॉप और ऑनलाइन क्लासेस चलाते हैं। इनका फोकस योग को मॉडर्न लाइफस्टाइल से जोड़कर आसान तरीके से सिखाना है।

Himalayan Siddhaa Akshar क्यों फेमस हैं?

बड़े-बड़े योग इवेंट्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से जुड़े रहे हैं। कई देशों में योग और वेलनेस सेशन कर चुके हैं। फिटनेस और माइंडफुलनेस को प्रमोट करते हैं

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे 2' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे 2' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

योग का असली मतलब क्या है?

हिमालयन सिद्धा अक्षर के मुताबिक योग सिर्फ कठिन पोज या शरीर मोड़ने की चीज नहीं है। असल में ये सांस, माइंड और बॉडी को कंट्रोल करने का तरीका है। यानी स्ट्रेस कम करना, फोकस बढ़ाना और खुद को शांत रखना।

International Yoga Day 2026: बंगाल में PM Modi ने काेच बनकर सिखाया योगा, बोले- उम्र बढ़े, लेकिन क्षमता कम न हो
International Yoga Day 2026: बंगाल में PM Modi ने काेच बनकर सिखाया योगा, बोले- उम्र बढ़े, लेकिन क्षमता कम न हो

फिटनेस में योग क्यों जरूरी है?

हिमालयन सिद्धा अक्षर का कहना है कि सिर्फ वर्कआउट या वेट ट्रेनिंग काफी नहीं है। बॉडी को अंदर से मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाने के लिए योग बहुत जरूरी है। इसलिए वह बिजी शूटिंग शेड्यूल के बावजूद योग को टाइम देती हैं।

Father's Day: एक पिता जिन्‍होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS, दिल जीत लेगी Aishwarya Sheoran की सफलता की कहानी
Father's Day: एक पिता जिन्‍होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS, दिल जीत लेगी Aishwarya Sheoran की सफलता की कहानी

सही गाइड होना क्यों जरूरी है?

हिमालयन सिद्धा अक्षर ने कहा, कई लोग बिना ट्रेनिंग के मुश्किल योगासन ट्राय करते हैं और चोट लगा लेते हैं। इस सेशन में रकुल ने जो आसान तरीके से पोज किए, वो इसलिए संभव हुआ क्योंकि उनके साथ एक्सपीरियंस्ड गुरु थे। सही गाइडेंस होने से चीजें सेफ और आसान हो जाती हैं।

आज की लाइफ में योग क्यों जरूरी है?

हिमालयन सिद्धा अक्षर ने बताया, आज की फास्ट लाइफ में स्ट्रेस, एंग्जायटी और थकान बहुत कॉमन हो गए हैं। ऐसे में योग एक तरह का "रीसेट बटन" जैसा काम करता है। ये शरीर को फिट और माइंड को क्लियर रखने में मदद करता है। इसलिए अब सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि बहुत से यंग लोग भी योग को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+