Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद के बाद पलटी मारेंगे नीतीश कुमार, RJD ने किया दावा
Bharat Tiwari Encounter Bhojpur: भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, वहीं एनडीए के अंदर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आ रही है। निष्पक्ष जांच की मांग तेज होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने का निर्देश दिया है।
इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरजेडी इस वीडियो को शेयर कर सरकार पर निशाना साध रही है, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

Bihar Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा राजनीतिक दबाव
भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। विपक्षी दल लगातार इस मामले को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। कई नेताओं का कहना है कि अगर एनकाउंटर में कोई गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि एनडीए के भीतर भी कुछ नेता खुलकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने न्यायिक जांच का रास्ता चुना है।
ये भी पढे़ं: कौन है आकाश यादव? जिसको लेकर तेज प्रताप बोले-'ये आदमी मेरी और पिता लालू की हत्या करवाना चाहता है', FIR दर्ज
Nitish Kumar Viral Video: आरजेडी ने शेयर किया नीतीश कुमार का वीडियो
इस पूरे विवाद के बीच आरजेडी की पूर्व विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने तंज भरा पोस्ट भी किया। एज्या यादव ने लिखा कि बिहार में मौसम बदलने से पहले नीतीश कुमार का मन बदलने की चर्चा शुरू हो जाती है। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई। कई लोग इस वीडियो को मौजूदा भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद से जोड़कर देखने लगे।
आखिर कब का है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दरअसल जून 2026 का नहीं बल्कि अप्रैल 2023 का है। उस समय बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। वीडियो उस घटना से जुड़ा है जब उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना ने पूरे देश में बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा कर दिया था। उसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने यह बयान दिया था।
वीडियो में क्या कह रहे हैं नीतीश कुमार?
वायरल वीडियो में नीतीश कुमार अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सवाल उठाते नजर आते हैं। उन्होंने कहा था कि पुलिस को पहले से सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए था। उनका कहना था कि जब किसी आरोपी को इलाज या दूसरी प्रक्रिया के लिए ले जाया जा रहा हो तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने इस तरह की हत्या को बेहद दुखद बताया था और कहा था कि किसी भी आरोपी को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए, रास्ते में मार देना सही नहीं है।
ये भी पढे़ं: Bihar: मंत्री पद से बर्खास्त होंगे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट से सम्राट सरकार को नोटिस
क्या आरजेडी पलटी मारने का आरोप लगा रही है?
आरजेडी की ओर से वीडियो शेयर किए जाने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या पार्टी नीतीश कुमार पर रुख बदलने का आरोप लगा रही है। वीडियो और पोस्ट का संदेश यही देने की कोशिश करता दिख रहा है कि पहले एनकाउंटर और हिरासत में हत्या जैसे मामलों पर सवाल उठाने वाले नेता अब चुप हैं। हालांकि नीतीश कुमार ने भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications