Tamil Nadu Gas Leak: तमिलनाडु फैक्ट्री में गैस लीक से 7 मौत, 65 से ज्यादा बीमार, कैसे हुआ हादसा?

Tamil Nadu Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से रविवार (21 जून) को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस के लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 65 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए।

इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और राहत एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन इस घटना ने फैक्ट्री सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tamil Nadu Gas Leak

क्या हुआ तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में?

जानकारी के मुताबिक तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। गैस फैलते ही फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगीं।

देखते ही देखते कई कर्मचारी बेहोश हो गए और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि जान गंवाने वाले सभी सात कर्मचारी महिलाएं थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार इनमें ज्यादातर युवा महिलाएं शामिल थीं।

घायलों की हालत कितनी गंभीर?

जिला प्रशासन के अनुसार 65 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि 46 मरीजों को वेल्स हॉस्पिटल और 21 मरीजों को वेंकटेश्वरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। कई मरीजों का ब्लड प्रेशर सामान्य से कम पाया गया है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। अरक्कोनम स्थित चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यीय टीम विशेष उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु (CBRN) आपदाओं से निपटने वाले उपकरणों के जरिए हालात का आकलन कर रही है ताकि किसी बड़े खतरे को रोका जा सके।

प्रशासन के मुताबिक हादसे का शिकार हुई अधिकांश कर्मचारी 24 से 25 साल की की महिलाएं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की उम्र कम होने के कारण उनके तेजी से स्वस्थ होने की संभावना ज्यादा है, लेकिन गंभीर मरीजों पर खास नजर रखी जा रही है।

तमिलनाडु CM विजय ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और घटना की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सीएम विजय ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+