Rakhi Sawant Mother passes Away: राखी सावंत की मां का निधन, लंबी लड़ाई के बाद कैंसर से हारी जंग
राखी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मां अब नहीं रही। उन्होंने कहा कि मां जया सावंत के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत नाजुक थी।

Rakhi Sawant Mother passes Away: फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आज शाम मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया। राखी और उनकी दोस्त ने मीडिया से इस खबर की पुष्टि की है। राखी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मां अब नहीं रही। उन्होंने कहा कि मां जया सावंत के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत नाजुक थी। राखी सावंत की दोस्त ने खुलासा किया कि मैंने मॉनिटर में उतार-चढ़ाव देखा। आधे घंटे बाद परिवार को बताया गया कि जया सावंत का निधन हो गया है।
इससे पहले राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है। उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर हुआ था। हालात ऐसी थी कि राखी की मां बात तक नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में इलाज में खर्चा भी काफी था। राखी ने बताया था कि उनकी मां के इलाज में मुकेश अंबानी मदद कर रहे थे। राखी की मां अस्पताल में भर्ती थीं। उनके कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी मां को टाटा मेमोरियल अस्पताल से क्रिटिकेयर अस्पताल ले गए थे। राखी ने मदद करने के लिए मुकेश अंबानी का शुक्रिया कहा था।
बता दें कि राखी सावंत ने बिग बॉस मराठी से बाहर आने का फैसला लिया था, जब उन्हें अपनी मां की हालत के बारे में पता चला। उन्होंने 9 लाख रुपये का ब्रीफकेस लिया और अपनी मर्जी से शो से बाहर चली आईं। उस वक्त भी राखी सावंत के फैंस को तगड़ा झटका लगा था क्योंकि वे फैंस को खूब एंटरटेन कर रही थीं।
वहीं, इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ शर्लीन चोपड़ा द्वारा दर्ज मामले में अगली सुनवाई तक कारर्वाई नहीं करने का निर्देश दिया था। अब मुंबई पुलिस 1 फरवरी से पहली राखी सावंत से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। बता दें कि, राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने कुछ घंटे के लिए गिरफ्तार किया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने पुलिस को अपना फोन जमा करा दिया है।
यह भी पढ़ें- गुस्से में राखी सावंत ने क्यों कहा- 'मेरी कब्र पर भी आओगे?' फूट फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ....












Click it and Unblock the Notifications