गुस्से में राखी सावंत ने क्यों कहा- 'मेरी कब्र पर भी आओगे?' फूट फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ....
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने पैपराजी को देखते पहले चेहरा घुमा लिया। ऐसे में उनका गुस्सा साफ झलक रहा था लेकिन फिर वह पैपराजी के सामने अपने हालातों और मजबूरी पर रोने लगीं।

Rakhi Sawant Video: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं। फिर उनकी मां के ब्रेन ट्यूमर होने और अस्पताल में उनका इलाज चलने की खबर सामने आई। इसके बाद राखी सावंत की गिरफ्तारी का मामला भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि राखी सावंत को जहां भी पैपराजी दिख जाते वह उनके सामने अपना हाल ए दिल बयां कर देती हैं। वह पैपराजी से खुशी से मिलती हैं और उन्हें अपना सुख-दुख सब बताती हैं। लेकिन इस समय वह बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही हैं। ऐसे हालातों के बीच जब पैपराजी ने राखी को स्पॉट किया तो वह उनसे बात करने पहुंच गए। लेकिन राखी इस पर उनसे नाराज हो गईं और फूट फूटकर रोने लगीं।

पैपराजी को देखते ही भड़क गईं राखी सावंत
आपको बता दें कि एक तरफ राखी सावंत की मां अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही हैं। वहीं कुछ दिन पहले आदिल खान दुर्रानी के साथ उनकी शादी पर भी काफी बवाल मचा था। ऐसे में पैपराजी को देखते ही राखी सावंत भड़क उठीं और सड़क पर ही रोने लगीं।

हालातों और मजबूरी पर रोने लगीं राखी सावंत
राखी सावंत ने पैपराजी को देखते पहले चेहरा घुमा लिया। ऐसे में उनका गुस्सा साफ झलक रहा था लेकिन फिर वह पैपराजी के सामने अपने हालातों और मजबूरी पर रोने लगीं। राखी का दर्द उनके चेहरे और आंखों पर साफ दिखाई दे रहा था। वहीं राखी सावंत को इस तरह रोते देख पैपराजी भी उन्हें समझाने लगे।
'मेरी कब्र पर भी आओगे क्या?'
राखी सावंत के गुस्से में रोना वाला वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी पैपराजी को देखते ही उनसे कहती हैं- जिस दिन मैं मर गई, मेरी कब्र पर भी आओगे क्या? जैसे मेरे हालात हैं, तुम्हें नहीं पता। नहीं पता आगे क्या होगा। ये सब सुनकर सारे पैपराजी राखी को शांत होने के लिए कहते हैं और बोलते हैं कि वह इस तरह की बातें न बोलें। वहीं एक पैपराजी ने राखी को सांत्वना देते हुए कहा कि आप जीयो हजारों साल। इसके बाद राखी वहां से चली जाती हैं।

राहुल वैद्य ने पूछा- क्या हो गया राखी?
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक राखी सावंत इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर समय कैमरे पर चहकने वालीं राखी सावंत को यूं रोते और हालातों से लड़ते देख यूजर्स भी दुखी हो गए हैं। वहीं सिंगर राहुल वैद्य ने भी राखी सावंत की ऐसी हालत देखकर उनके इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- अरे अरे राखी...क्या हो गया आपको

कुछ लोगों ने राखी सावंत को कहा ड्रामा क्वीन
राखी सावंत के इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग काफी भावुक नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो राखी सावंत के इस वीडियो को देखने के बाद कहा है कि वह तो ड्रामा क्वीन हैं कुछ भी कर सकती हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हालत खराब है इनकी, पर फिर भी नकली लगना नहीं भूलेंगी।

राखी सावंत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
आपको बता दें कि राखी सावंत की मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत को गत 19 जनवरी को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि मानवीय आधार पर राखी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब राखी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच फिल्म मेकर साजिद खान को लेकर विवाद चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications