पिता बनने वाले हैं राखी सावंत के Ex आदिल खान? दूसरी पत्नी की प्रेग्नेंसी पर किया बड़ा खुलासा

Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने सोमी खान से दूसरी शादी कर ली। लेकिन 6 महीने बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदिल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हालांकि अब उन्होंने इन अफवाहों की सच्चाई खुद बता दी।

आदिल ने पिता बनने की अफवाहों पर किया रिएक्ट
बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि आदिल खान की पत्नी सोमी खान प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इन वायरल खबरों पर खुद आदिल ने अपना रिएक्शन दिया और बताया कि उनकी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।

Adil Khan Durrani

क्या प्रेग्नेंट हैं सोमी खान?
टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में आदिल खान दुर्रानी ने कहा कि, 'ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं बताना चाहता हूं कि फिलहाल मैं और सोमी पहले बच्चे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। अभी के लिए हमारा कोई प्लान नहीं है कि हम बेबी के बारे में सोचें। हम फिलहाल चाहते हैं कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर ज्यादा फोकस करें।'

आदिल ने आगे कहा कि, 'हम लोखंडवाला में एक बेबी स्टोर में गए क्योंकि हमें सोमी के भतीजे के लिए खरीदारी करनी थी। बेशक, हम समझते हैं कि लोग हमारे लिए उत्सुक और उत्साहित हैं, लेकिन फिलहाल, परिवार शुरू करने पर हम विचार नहीं कर रहे हैं। जब सही समय होगा, तो हमें वह खबर साझा करने में खुशी होगी, लेकिन यह निश्चित रूप से अभी ऐसा कुछ नहीं होने वाला।'

राखी सावंत से हुई थी आदिल की शादी
बता दें कि, आदिल खान दुर्रानी की पहले राखी सावंत से शादी हुई थी। लेकिन ये शादी एक महीना भी नहीं चली और एक्ट्रेस ने आदिल पर मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आदिल को कई महीने तक जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि बाद में राखी और आदिल अलग हो गए। अब आदिल अपनी दूसरी पत्नी सोमी खान के साथ मैरिड लाइफ में खुश हैं।

ये भी पढ़ें: 'राखी सावंत ने कितनी शादी की है?', पायल मलिक ने Rakhi को लगाई लताड़, बोलीं- ये तो मुंबई से फरार है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+