'राखी सावंत ने कितनी शादी की है?', पायल मलिक ने Rakhi को लगाई लताड़, बोलीं- ये तो मुंबई से फरार है

Payal Malik On Rakhi Sawant: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक जबसे 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बेघर हुई हैं, वह लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पायल इस समय लोगों की हर बातों का जवाब दे रही हैं।

पायल मलिक ने राखी सावंत को लताड़ा
यू्ट्यूबर अरमान मलिक की दो शादियों को लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। राखी सावंत ने भी कई वीडियोज बनाए थे और अरमान मलिक को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। अब अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने उन्हें अपनी शादी पर ध्यान देने की नसीहत दी है। साथ ही उन्हें अपने काम से मतलब रखने को भी कहा है।

Rakhi Sawant

पायल ने कहा- अपने काम से काम रखें
आपको बता दें कि पायल मलिक ने राखी सावंत को जमकर लताड़ लगाई है, और उन्हें अपने काम से काम रखने के लिए कहा है। साथ ही उनको अपने शादी से जुड़े मुद्दे सुलझाने के लिए कहा है। ईटाइम्स टीवी से बातचीत में, पायल ने राखी को उनके कमेंट्स के लिए जमकर फटकार लगाई है और कहा है कि राखी को अपनी शादियों को लोगों के सामने क्लियर कर देना चाहिए।

राखी सावंत को पायल मलिक ने दिया करारा जवाब
राखी सावंत को जवाब देते हुए, पायल मलिक ने कहा- मैं राखी सावंत से कहना चाहूंगी कि राखी जी पहले आपने जो रिश्ते बनाए हैं, उनको क्लियर करिए। मुझे नहीं पता कि आपने कितनी बार शादी की है। एक बार, दो बार, तीन बार या चार बार, मुझे नहीं पता है, इसलिए मुझे लगता है कि आप पहले उन्हें क्लियर कर लें।

'राखी सावंत को मुंबई से फरार हैं'
पायल मलिक ने आगे कहा- मैंने राखी सावंत के बारे में ये भी सुना है कि वह मौजूदा समय में दुबई में छिपी हुई हैं, मुंबई से फरार हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कानूनी मामला चल रहा है। इसलिए पहले आप अपनी समस्याओं को सुलझाएं, फिर दूसरे की लाइफ में टांग अड़ाएं।

पायल मलिक ने लोगों को दिया ऐसा जवाब
पायल मलिक ने कहा- जिन लोगों के पास काम नहीं है वो मौजूदा समय में लाइमलाइट में रहने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे मामले में ऐसा हो रहा है कि जिन लोगों के पास अभी काम नहीं है वो हमारे रिश्ते के बारे में कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+