शर्लिन चोपड़ा के मुकदमे के जवाब में अब शिल्पा-राज ने दर्ज कराया 50 करोड़ का मानहानि केस
मुंबई, 19 अक्टूबर। एडल्ट फिल्म मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा बिजनेस मैन राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी पर बीते दिनों एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सेक्शुअल हैरामेंट का मुकदमा दर्ज करया था। अब राज और एक्ट्रेस शिल्पा ने शर्लिन के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन पर मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया है। कपल ने शर्लिन पर 50 करोड़ रुपए का मुकदमा दर्ज कराया है, साथ ही उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के मुकदमे के बाद ये एक्शन लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित रूप से यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की थी। राज और शिल्पा का वकील ने एक बयान जारी करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।
वकील ने कहा, शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। इसका कोई प्रमाण भी नहीं है। बता दें कि एडल्ट फिल्म मेकिंग मामले में इससे पहले मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन के बयान को रिकॉर्ड किया था। अपने बयान में शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया था कि राज और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स एक्ट्रेस पर शूट करने के लिए दबाव बना रहे थे।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बड़े राज से उठाया पर्दा, पिता हरिवंश राय ने जानबूझकर क्यों चुना 'बच्चन' उपनाम
Recommended Video
शर्लिन ने आरोप लगाते हुए कहा, 'आपको बिजनेसमैन बनना है ना तो जाइए सीखिए, टाटा वाले कैसे बिजनेस करते हैं। वो एथिक्स फॉलो करते हैं, जो वादा करते हैं वो निभाते भी हैं। और आपको क्या करना होता है, आप आर्टिस्ट के घर जाते हैं, उनका यौन शोषण करते हैं और अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। घर आकर धमकी देते हैं और कहते हैं कि यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। धमकी देते हैं, तेरे हाथ में जो फिल्म है, वो भी छिन जाएगी। इस तरह आप बात करते हैं, मेरे घर आकर। लेकिन मैं इस बार डरने वाली नहीं हूं...।'












Click it and Unblock the Notifications