Raj Kundra Row: मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई, 28 जुलाई। पोर्नोग्राफी केस मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा है और उनसे आज पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि इससे पहले मुंबई की क्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में शर्लिन चोपड़ा ने कथ‍ित तौर पर राज कुंद्रा पर उनके साथ जबरदस्ती कोशिश करने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि पोर्नाग्राफी केस में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और और एप के जरिए लोगों को दिखाने के आरोप लगे हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक पोनोग्राफी गेस के मास्टरमाइंड कुंद्रा ही हैं, हालांकि जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने अब शर्लिन चोपड़ा को भेजा समन

मुंबई पुलिस ने अब शर्लिन चोपड़ा को भेजा समन

मालूम हो कि ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने इससे पहले अपने बयान में कहा था कि राज कुंद्रा ने साल 2019 में मुझे बिजनेस प्रपोजल भेजा था लेकिन मैंने मना कर दिया था। उसके बाद मेरे और उनके बीच में फोन पर टेक्‍स्‍ट मेसेज में किसी बात को लेकर बहस हुई थी और इसके बाद एक दिन अचानक से वो मेरे घर में घुस आए और मुझे जबरदस्ती किस करने लगे।उन्होंने मुझे जकड़ लिया था। मैं बहुत मुश्किल से अपने आप को उनके चंगुल से छुड़ा पाई थी और उन्हें बड़ी मुश्किल से धक्का देकर बाथरूम में चली गई थी।

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Police ने Actress Sherlyn Chopra को भेजा समन | वनइंडिया हिंदी
    कुंद्रा ने की थी जबरदस्ती करने की कोशिश: शर्लिन चोपड़ा

    कुंद्रा ने की थी जबरदस्ती करने की कोशिश: शर्लिन चोपड़ा

    शर्लिन के मुताबिक कुंद्रा ने कहा था कि वो अपनी पत्नी शिल्पा के साथ खुश नहीं है, उनका जीवन तनाव से गुजर रहा है। शर्लिन ने कहा था कि वो उनके साथ किसी भी तरह का रिलेशन नहीं रखना चाहती हैंलेकिन कुंद्रा ने उन्हें कहा था कि वो उन्हें छोड़ेंगे नहीं। शर्लिन ने कहा था कि उन्होंने ही कुंद्रा के पोनोग्राफी का काला सच साइबर सेल को दिया था, जिसके बाद ही कुंद्रा अरेस्ट हुए हैं।

    19 जुलाई को अरेस्ट हुए थे कुंद्रा

    19 जुलाई को अरेस्ट हुए थे कुंद्रा

    आपको बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दी है। इस पर 10 अगस्त को सुनवाई होनी है। यही नहीं मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के सिटी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। इसके अलावा पुलिस ने केस के पीड़ितों से अपील की है कि वो आगे आएं और इस केस में अपने बयान दर्ज कराएं।

    अभी शिल्पा को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है...

    अभी शिल्पा को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है...

    पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई है। हालांकि अभी तक शिल्पा की कोई भी भागीदारी राज की कंपनियों में दिख नहीं रही है लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि अभी शिल्पा को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है, जांच चल रही है और सुबूतों के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+