राज कुंद्रा ने राखी सावंत को बताया सच्चा इंसान, कहा-'बहुत प्यार करता हूं इनसे', देखें Video

मुंबई, 04 जनवरी। 'बिग बॉस' से आउट होने के बाद हाल ही में अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने धूम-धाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। इन हस्तियों में बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत भी थीं, जिनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सावंत बर्थडे गर्ल शमिता के जीजू और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं और दोनों वीडियो में एक-दूसरे की जमकर तारीफ करते दिखाई पड़ रहे हैं।

'बॉलीवुड-टीवी में केवल एक यही हैं जो रियल हैं'

'बॉलीवुड-टीवी में केवल एक यही हैं जो रियल हैं'

ये वीडियो राखी ने ही शूट किया है, जिसमें वो राज की तारीफ करते नहीं थक रही हैं, वो उन्हें अपना भाई बता रही हैं, जिस पर राज उनके बारे में कहते हैं कि 'बॉलीवुड-टीवी में केवल एक यही हैं जो रियल हैं। मैं इनसे प्यार करता हूं। ये सही के साथ खड़ी रहीं, थैंक्यू सो मच।' इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा, 'राज कुंद्रा भाई तुम रॉकस्टार हो। तुम बेस्ट हसबैंड हो, बेस्ट फादर हो और अच्छे इंसान हो।'

'जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा'

'जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा'

आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में जब राज कुंद्रा अरेस्ट हुए थे, तब काफी लोग कुंद्रा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे लेकिन राखी सांवत ने कुंद्रा को सुपोर्ट किया था और कुंद्रा पर उंगली उठाने वाली शर्लिन चोपड़ा को आड़े हाथो लेते हुए कहा था कि 'जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा।' मालूम हो कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एडल्ट वीडियो बनाने के लिए उन्हें गुमराह किया था और वो आज उन्हीं के कारण एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई हैं।

'बदनाम करने के लिए किया जा रहा है ये सब'

'बदनाम करने के लिए किया जा रहा है ये सब'

राखी सावंत ने राज कुंद्रा का समर्थन करते हुए दावा किया था कि 'उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने काफी मेहनत के बाद अपनी एक जगह बॉलीवुड में बनाई है लेकिन कुछ लोग इंडस्ट्री में और उनका नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी फैमली में दखलंदाजी करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा ने ऐसा कुछ भी किया होगा।'

' राज कुंद्रा एक इज्जतदार इंसान हैं'

राखी ने कहा था कि ' राज कुंद्रा एक इज्जतदार इंसान हैं, वो एक बिजनेसमैन है, कोई उनको ब्लैकमेल कर रहा है, उनका एक बेटा है...बेटी है, शर्म करो यार। आप लोग एक अच्छे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हो, कुछ पैसों के लिए। मुझे रोना आ जाता है ऐसी बातों पर...राज कुंद्रा सही इंसान है और ये मैं बहुत अच्छी तरह से जानती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+