फिल्मी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन Priyanka Pandit ने रचाई गुपचुप शादी? कभी MMS कांड से हुईं थी बदनाम
Priyanka Pandit: वो चंचल है, शोख है, मदमस्त है और बेहद खूबसूरत है लेकिन वो हमेशा लोगों को चौंका देती है, आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो यहां पर बात हो रही है अभिनेत्री प्रियंका पंडित की, भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा प्रियंका अक्सर अपने फैंस को सोचने पर मजबूर देती हैं। कुछ साल पहले ग्लैमर वर्ल्ड को अचानक से अलविदा कहकर कृष्णभक्ति में लीन होने वाली प्रियंका ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है, जिससे लोग हैरानी में पड़ गए हैं।
दरअसल उनकी लेटेस्ट पोस्ट इशारा कर रही है कि उन्होंने शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टा पर एक फोटो का कोलार्ज शेयर किया ह, जिसमें वो नई नवेली दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखाई पड़ रही हैं।

हालांकि उन्होंने अपने पति की पहचान नहीं बताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'श्रीजी के भरोसे बैठे और श्रीजी ने सब संभाल लिया, भक्ति दिया, नाम दिया, सेवा दिया, गुरु दिया, धमवास दिया और जीवन संगिनी जो कि इस भक्ति मार्ग में सहयोग करेंगे।'
आपने किससे शादी की है? (Priyanka Pandit)
अपनी पोस्ट की गई तस्वीरों में प्रियंका की मांग में सिंदूर है। प्रियंका की पोस्ट के बाद चारों ओर हल्ला मच गया और लोग उनसे सवाल करने लग गए कि आखिर आपने किससे शादी की है? देखते ही देखते प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गईं और इस वक्त वो गूगल में भी ट्रेंड कर रही हैं। फिलहाल प्रियंका ने अभी अपने पति के नाम का खुलासा नहीं किया है।

अश्लील एमएमएस वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ था (Priyanka Pandit)
मालूम हो कि कभी सिने जगत की हॉट अभिनेत्री में प्रियंका की गिनती होती थी। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे कई चर्चित हीरों के साथ काम किया है लेकिन साल 2022 में करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली ये हसीना उस वक्त विवादों में आ गईं, जिस वक्त इनका एक अश्लील एमएमएस वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ। प्रियंका ने उस वक्त कहा था कि 'ये सब उनकी इमेज खराब करने के लिए हुआ है। उनका उस वक्त अपने बॉयफ्रेंड से भी रिश्ता टूट गया था।'

कृष्ण की भक्ति में लीन हो गईं Priyanka Pandit
MMS कांड के बाद प्रियंका की काफी आलोचना हुई थी और इसके बाद से ये सिनेजगत से गायब हो गईं और साल 2024 में कृष्ण की भक्तन बनकर सामने आईं। इनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, अब वह वृंदावन चली गई हैं और उन्होंने अपना जीवन भगवान कृष्ण की पूजा में समर्पित कर दिया है लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने शादी वाली बात कहकर सबको हैरान कर दिया है।
एक नजर Priyanka Pandit के अब तक के सफर पर...
- प्रियंका पंडित का जन्म 30 जून 1991 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था।
- उनका परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश से है लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात से ही पूरी की।
- बचपन से ही प्रियंका को अभिनय और डांस में रुचि थी और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।
- प्रियंका पंडित ने भोजपुरी सिनेमा में कदम वर्ष 2013 में रखा।
- उनकी पहली फिल्म 'Jeena Teri Gali Mein' थी जिसमें उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ अभिनय किया।
- यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और प्रियंका को रातों-रात पहचान मिल गई।
- उन्होंने पवन राजा , इच्छाधारी, तोड़ दे दुश्मन की नली राम और अली, ट्रक चालक 2 और जो जीता वही सिकंदर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
- उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications