Archita Phukan : कौन है Babydoll Archi? सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल? क्या है सच्चाई?
Archita Phukan: सोशल मीडिया से लेकर गूगल ट्रेंड में एक नाम इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में है और वो है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चिता फुकन का, इनके बारे में लोग पागलों की तरह सर्च कर रहे हैं, इसकी वजह है Babydoll Archi, जिनके इंस्टाग्राम पर 750K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वो असल में अर्चिता फुकन का बताया जा रहा है।
देखने में बेहद हसीन और ग्लैमरस अर्चिता फुकन Babydoll Archi नाम से रील्स बनाती हैं। हाल ही उनकी एक साड़ी वाली रील जिसका नाम Dame Un Grrr saree था, काफी वायरल हुई थी। इस रील को सोशल मीडिया पर 1 मिलियन से ज्यादा के व्यू मिले थे।

मूल रूप से असम की रहने वाली हैं Archita Phukan
इनके प्रोफाइल से पता चलता है कि ये मूल रूप से असम की रहने वाली हैं लेकिन इस वक्त ये अपनी अदाओं की वजह या साड़ी रील के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय नहीं बनी है बल्कि इसका कारण कुछ और है, जो कि काफी गंभीर भी है।
एडल्ट स्टार के साथ वायरल हुई Archita Phukan की तस्वीर
दरअसल अर्चिता फुकन की एक तस्वीर अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार Kendra Lust के साथ वायरल हुई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी हल्ला मच गया। लोगों ने अर्चिता को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए, किसी ने पूछा कि 'क्या ये सोशल मीडिया influencer नहीं बल्कि कुछ और है?' इसी तरह के सवालों से पूरा सोशल मीडिया पटा बढ़ा है।
'एक मुलाकात, एक फ्रेम, एक पल... और मेरा नाम सुर्खियों में'
हालांकि अर्चिता ने इस बारे में जवाब सीधा ना देकर घूमा-फिराकर दिया है। उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखी- 'एक मुलाकात, एक फ्रेम, एक पल... और मेरा नाम सुर्खियों में, मैंने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है लेकिन हां मैंने इनकार भी नहीं किया है, कुछ कहानी कैप्शन में नहीं बल्कि चैप्टर्स में कही जाती है।'
Babydoll Archi रीयल करेक्टर नहीं? (Archita Phukan)
अर्चिता की इस पोस्ट के बाद यूजर्स और ज्यादा कन्फ्यूज हो गए, फिलहाल अर्चिता को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी जारी है लेकिन इसी बीच कुछ लोगों का ये भी कहना है कि Babydoll Archi एक रीयल करेक्टर नहीं है बल्कि ये AI जेनरेटेड कैरेक्टर है, जो लोगों को भ्रमित कर रहा है। '
Archita Phukan के अस्तित्व पर उठे सवाल
जिसके बाद अब अर्चिता के अस्तित्व पर भी सवाल उठ गए हैं। एक यूजर का ये भी कहना है कि 'सोशल मीडिया पर AI जेनरेटेड कैरेक्टर का स्कैम चल रहा है और इसलिए हर किसी को इससे बचकर रहना चाहिए।' अब Babydoll Archi वाकई में असली हैं या AI का कमाल? ये तो अभी तक क्लीयर नहीं है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि Babydoll Archi ने गूगल पर गदर काट दी है।












Click it and Unblock the Notifications