प्रियंका चोपड़ा के सिर में आई गहरी चोट, इस हॉलीवुड वेब सीरीज के लिए कर रही थीं शूटिंग

लंदन, 28 अगस्त। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर हैं, विदेश में एक हॉलीवुड वेब सीरीज के लिए शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चोटिल हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपनी चोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा के घायल होने की खबर से फैंस परेशान हो गए हैं, लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उनके काम के प्रति जज्बे की तारीफ भी की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Recommended Video

    Priyanka Chopra फिल्म Citadel की Shooting के दौरान घायल, लगी गंभीर चोट | वनइंडिया हिंदी
    चोटिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

    चोटिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी प्रोजेक्ट में ही व्यस्त रहती हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद उनका भारत आना बहुत कम हो गया है। इस बीच शूट के दौरान प्रियंका चोपड़ा के चोटिल होने की खबर और फोटो देख फैंस भी परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो साझा की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान और खून देखा जा सकता है।

    बताया असली और नकली चोट

    बताया असली और नकली चोट

    हालांकि इनमें कुछ रियल और कुछ फेक जख्म हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़े का गाल और सिर से खून निकल रहा है, हालांकि यह चोट नहीं बल्कि मेकअप है। वहीं उनकी आईब्रो पर दिख रहा कट अपनी चोट है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपनी फोटो में असली और नकली चोट के बारे में बताया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की तो फैंस उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह देने लगे।

    वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू

    वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू

    वेब सीरीज की शूटिंग के समय की कई और तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा शेयर करती रहती हैं। 'सिटाडेल' में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी, वह कई महीनों से लंदन में 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल मूवी टेक्स्ट फॉर यू की शूट‍िंग खत्म की थी। 'सिटाडेल' अमेजन प्राइव पर रिलीज की जाएगी।

    इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

    इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की यह पहली वेब सीरीज है, इसे उनका डेब्यू भी कहा जा सकता है। मशहूर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' के रुसो ब्रदर्स इस सीरीज के एक्जीक्यूट‍िव प्रोड्यूसर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह काफी व्यस्त रहने वाली हैं, उनके पास कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आल‍िया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: फैन ने किया कमेंट 'रणवीर सिंह पापा बन गया', परिणीति चोपड़ा ने एक्टर को टैग पूछा, क्या चल रहा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+