फैन ने किया कमेंट 'रणवीर सिंह पापा बन गया', परिणीति चोपड़ा ने एक्टर को टैग पूछा, क्या चल रहा?

मुंबई, 25 अगस्त। फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। परिणीति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक सेशन किया और कुछ भी पूछने के लिए कहा। लेकिन इस दौरान उन्हें एक दिलचस्प जानकारी मिली है। दरअसल परिणीति के एक फैन ने रणवीर सिंह के बारे में एक कमेंट किया कि रणवीर पापा बन गया। इस कमेंट को देखने के बाद परिणीति अब रणवीर से ही जानना चाहती हैं कि आखिर इसका सच क्या है। परिणीति ने इस सवाल के जवाब के लिए रणवीर को टैग भी किया है।

Recommended Video

    Praineeti Chopra से फैन ने Ranveer को लेकर पूछा सवाल, Actress का यूं दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    परिणीति ने टैग पर मांगा जवाब

    परिणीति ने टैग पर मांगा जवाब

    दरअसल दीपिका और रणवीर की शादी को तकरीबन तीन साल का समय हो गया है और उनके फैंस दोनों से गुड न्यूज का इंताजर कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की मां के जन्मदिन के मौके पर रणवीर, दीपिका और कई करीबी पार्टी करते नजर आए। जिसमे रणवीर मां के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच रणवीर के पापा बनने का संदेश भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही वजह है कि फैन ने परिणीति से सवाल पूछ डाला जिसके बाद एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सवाल का जवाब देने के लिए टैग किया है।

     रणवीर के जवाब का इंतजार

    रणवीर के जवाब का इंतजार

    परिणीति ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा इसकी पुष्टि करो रणवीर। हालांकि रणवीर की ओर से अभी तक इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन जैसा की लोगों को पता है कि रणवीर की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 2018 में शादी हुई थी और दोनों को इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक गिना जाता है, उनकी ओर से अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

     दोनों हाल ही में अस्पताल में दिखे थे साथ

    दोनों हाल ही में अस्पताल में दिखे थे साथ

    गौर करने वाली बात है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक अस्पताल में साथ देखा गया था जिसके बाद से ही फैंस दोनों के माता-पिता बनने के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि जल्द ही रणवीर पिता बनने वाले हैं और उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। लेकिन फैंस के शक को और बल तब मिला जब खुद परिणीति ने रणवीर को टैग करके इसका जवाब देने के लिए कहा है।

    लंबे समय से दोनों हैं साथ

    लंबे समय से दोनों हैं साथ


    रणवीर और दीपिका एक दूसरे के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी। माना जा रहा है कि दोनों जब संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला में काम कर रहे थे तो करीब आए थे। इसके अलावा दोनों को बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में एक साथ देखा गया था। दोनों जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं।

    टीवी पर नजर आएंगे रणवीर

    टीवी पर नजर आएंगे रणवीर

    बड़े पर्दे के बाद रणवीर सिंह जल्द ही टीवी पर भी नजर आएंगे। वह टीवी पर द बिग पिक्चर शो लेकर आएंगे। यह एक गम शो है जिसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+