प्रियंका चोपड़ा ने बेंगलुरु के बिजनेसमैन को बेची अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार, जानें कितने में बिकी
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार बेंगलुरु के रहने वाले एक व्यवसायी को बेच दी है। कार बेचने की जो वजह सामने आई है वह यह कि...
बॉलीवुड, 19 मार्च। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार बेंगलुरु के रहने वाले एक व्यवसायी को बेच दी है। कार बेचने की जो वजह सामने आई है वह यह कि प्रियंका पहले मुंबई में रहती थीं, लेकिन निक जोनास से शादी करने के बाद अब वह अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं, इसलिए लंबे समय से कार उनके गेराज में खड़ी थी और उसका इस्तेमाल भी नहीं हो रहा था।
यह भी पढ़ें: INDIA: कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटों में मिले 2075 मरीज और 3383 हुए ठीक

इतने करोड़ में खरीदी थी रोल्स रॉयस घोस्ट
काले और सिल्वर रंग किरोल्स रॉयस घोस्ट को प्रियंका चोपड़ा ने साल 2013 में 4.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। आपको बता दें कि रोल्स रॉयस घोस्ट कुल साल पहले तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की पसंदीदा कार हुआ करती थी। प्रियंका जब भारत में थी तो वह इसका नियमित इस्तेमाल करती थीं। कई मौकों पर प्रियंका को रोल्स रॉयस घोस्ट में सफर करते देखा गया।

रोल्स रॉयस घोस्ट खरीदने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री
आज के समय में रोल्स रॉयस घोस्ट की कीमत 2.5 करोड़ रुपए है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रियंंका बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री थी जिन्होंने यह गाड़ी खरीदी थी। रोल्स रॉयस घोस्ट में ट्विन टर्बो 6.6 लीटर वी12 इंजन लगा है और यह कार महज 4.7 सेकेंड में 100 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं प्रियंका
हाल ही में प्रियंका को एक साइ-फाइ एक्शन मूवी The Metrix Resurrection में देखा गया था। इस फिल्म में कियानू रीव्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। प्रियंका जल्द ही रोमॉन्टिक ड्रामा टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications