INDIA: कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटों में मिले 2075 मरीज और 3383 हुए ठीक

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप लगभग खत्म हो गया है। यहां करोड़ों लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटते-घटते 27,802 रह गई है। लाखों लोग पिछले एक महीने में इस संकट से उबर चुके हैं।

24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले दर्ज

24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले दर्ज

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि, पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना के 2,075 नए मामले दर्ज हुए। वहीं, ठीक होने वालों की तादाद नए मिल रहे मरीजों के मुकाबले ज्यादा थी। कल 3,383 लोग ठीक हुए। वहीं, मौतों की बात करें तो यह संख्या 71 रही। महामारी न फैले इसलिए देश में रोज लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। मंत्रालय ने बताया है कि, अब तक देशभर में कोरोना वैक्सीन के लोगों को 1,81,04,96,924 डोज दिए जा चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update India: देश में 2,075 नए मामले आए सामने, 18% की कमी | वनइंडिया हिंदी
    4,24,61,926 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त

    4,24,61,926 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त

    राहत की एक बात यह भी है कि, देश में दैनिक सकारात्मकता दर कम होकर अब 0.56% रह गई है। वहीं, रिकवरी दर बढ़कर 98.7 पर्सेंट से ज्यादा हो गई है। कुल मामलों में सक्रिय मामले 0.06% हैं, जो​ कि बड़ी राहत की बात है। देश में अब तक 4,24,61,926 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, मरने वालों की संख्या 5,16,352 हो गई है। सरकार का मानना है कि, एक अरब से ज्यादा आबादी वाले देश में उसका महामारी से अच्छी तरह निपटा।

    चीन में अब भारत से ज्यादा प्रकोप

    चीन में अब भारत से ज्यादा प्रकोप

    वहीं, अब आबादी के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े देश चीन में इस महामारी का प्रकोप भारत से ज्यादा फैल रहा है। जिसके चलते वहां अब करोड़ों लोग कोरोना-पाबंदियों के दायरे में हैं। यह मार्च के इसी महीने में हुआ, जब चीन में भारत से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+