'गले में माला, भगवा चोला', Rajat Dalal ने ऐसे पकड़ा महाकुंभ में फर्जी बाबा, पुलिस के सामने किया एक्सपोज, Video

Rajat Dalal Mahakumbh 2025: रियलिटी शो बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में स्नान करने पहुंचे रजत दलाल ने गले में माला, भगवा चोला पहनकर घूम रहे एक फर्जी बाबा का भंडाफोड़ किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

फिटनेस कोच और यूट्यूबर रजत दलाल ने अपने स्टाइल में बाबा की पोल खोली, वो भी यूपी पुलिस के सामने, जिसको देखकर हर कोई उनकी दिलेरी की तारीफ कर रहा है। दरअसल, रजत दलाल प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक बाबा को भगवा वस्त्रों में घूमते देखा, फिर क्या उसे पकड़कर उससे पूछताछ करना शुरू कर दिया।

Rajat Dalal

Rajat Dalal ने पकड़ लिया फर्जी बाबा!

प्रयागराज में घूम रहे रजत दलाल को जब शक होने लगा तो उन्होंने सवाल दागना शुरू किया। रजत दलाल ने अपने ही अंदाज में पूछा कि रामजी के कितने भाई थे? गायत्री मंत्र सुनाओ?...लेकिन बाबा एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाया। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसवाले भी हंसने लगे।

Rajat Dalal ने आधार कार्ड देखा तो क्या निकला?

जब बाबा की असलियत उजागर हुई, तो रजत दलालत ने कहा- "मेहनत कर, मजदूरी कर, ये भगवा क्यों पहन रखा है?" आधार कार्ड दिखाने पर बाबा की उम्र 20 साल निकली, जिस पर रजत भड़क गया और बोलने लगा कि किस एंगल से तू 20 साल का लगता है?

Rajat Dalal का वीडियो वायरल

रजत दलाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और उनके फैंस 'ओल्ड रजत इज बैक!' कह रहे हैं। बता दें कि रजत दलाल बिग बॉस 18 रिएलिटी शोज में सेकेंड रनर-अप रहे थे।

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की अपील भी नहीं आई रजत दलाल के काम, नहीं बन बिग बॉस के विनर!

रजत दलाल के इस वीडियो को अब तक 7.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही सवा 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पंसद किया है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग रजत की जमकर तारीख कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+