Bigg Boss 18 Finale: एल्विश यादव की अपील भी नहीं आई रजत दलाल के काम, नहीं बन बिग बॉस के विनर!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले शुरू हो गया है। इसे आप टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। फिनाले में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karanveer Mehra), अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। लेकिन अब इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

ईशा सिंह और चुम के बाद अब रजत दलाल भी टॉप 2 की रेस बाहर हो गए हैं। अब मुकाबला करण और विवियन के बीच हो गई है। बता दें, सबसे कम वोट के कारण पहले ईशा, रजत और फिर चुम को फिनाले की रेस से बाहर कर दिया गया। अक्षय और वीर अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स को प्रमोट करने वाले हैं। उनकी फिल्म इस महीने 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bigg Boss 18 Finale

इनके अलावा आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर के भी आन की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर अपने बेटे की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म लवयापा के प्रमोशन के लिए आएंगे। हालांकि इनकी फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। बिग बॉस के सेट से आमिर, जुनैद और खुशी की फोटो भी बाहर आई है। इस बार कुछ एक्स कंटेंस्टेंट्स को भी बुलाया गया है। ख़ैर फिनाले के कुछ प्रोमो भी मेकर्स ने जारी किए हैं। इसमें रजत और चाहत का डांस वीडियो भी है। दोनों नोक झोक करते हुए डांस कर रहे हैं। वहीं, घर में दो ग्रुप्स करण और विवियन के बीच फेस ऑफ भी होगा।

सलमान खान की वजह से अक्षय कुमार ने फिनाले शूट नहीं किया। खबरें हैं कि सलमान सेट पर लेट हो गए इसलिए अक्षय को बिना शूट किए लौटना पड़ा। सिर्फ वीर ही शूट कर पाए हैं। थोड़ी ही देर में इस सीजन का विनर मिल जाएगा। अब देखना ये है कि विवियन जीतते हैं या फिर करण वीर मेहरा। इन दोनों के बीच ही अब टक्कर रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+