'Pratyusha Banerjee शराब पीते ही बन जाती थी गुंडी', सालों बाद EX ब्वॉयफ्रेंड का बड़ा खुलासा
Pratyusha Banerjee : 'बालिका वधू' की 'आनंदी' यानी प्रत्युषा बनर्जी को दुनिया छोड़े पूरे 9 साल हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी यादें जहन में जिंदा है। 'कलर्स' के मशहूर शो से घर-घर लोकप्रिय हुईं प्रत्युषा बनर्जी की मौत आज भी सवालों के घेरे मे हैं। मालूम हो कि प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या की थी, उनकी निधन के बाद उनके ब्वॉय फ्रेंड राहुल राज सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे।
प्रत्युषा के मम्मी-पापा ने ही राहुल पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, यही नहीं मशहूर टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी कहा था कि प्रत्युषा की मौत का जिम्मेदार राहुल राज सिंह है।
राहुल राज ने इस मामले में केस लड़ रहे हैं तो वहीं इस मैटर के चलते राहुल राज सिंह का करियर भी चौपट हो गया। सालों बाद राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा को लेकर कुछ खुलासे किए हैं, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि 'प्रत्युषा बनर्जी को दारू पीने की आदत थी, मैं उसे रोका करता था, आपको जानकर हैरत होगी कि प्रत्युषा अपने पिता संग ही शराब पीती थी।'
Pratyusha Banerjee शराब पीने के बाद आउट ऑफ कंट्रोल
'मेरी जब प्रत्युषा से मुलाकात हुई थी, वो आर्थिक रूप से काफी परेशान थी, उसके घरवालों पर बहुत कर्जा था., वो 5000 रु EMI भी नहीं चुका सकते थे। जिन लोगों का कर्जा उन पर था, वो सभी लोग प्रत्युषा और घरवालों से काफी बुरा-भला कहते थे, काफी परेशान करते थे। प्रत्य़ुषा इन सारी बातों से काफी दुखी रहती थी। वो और उसके पिता शराब पीने के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते थे।'
'Pratyusha Banerjee एक नंबर की गुंडी बन जाती थी'
'प्रत्युषा एक नंबर की गुंडी बन जाती थी, वो और उसके पिता में काफी झगड़ा होता था। मैंने ही उससे कहा था कि ज्यादा शराब पीओगी तो बॉडी बिगड़ जाएगी, हम एक्टर हैं, हमारा लुक बहुत मायने रखता है। मैंने उसे एक डायरी दी थी, उसमें रोज लिखा करता था कि आज नहीं पीना है। वो बात मान भी लेती थी लेकिन उसकी आदत कम नहीं हुई।'
'प्रत्यूषा ने आत्महत्या को हत्या बता दिया' (Pratyusha Banerjee)
राहुल ने बताया कि उसे टीवी में काम करने में खास दिलचस्पी नहीं थी, मैं पिछले 8 सालों से अकेले ही अपनी लड़ाई लड़ रहा हूं। जब दुर्भाग्यवश यह घटना घटी, तो मेरे खिलाफ कोई सबूत न होने के बावजूद पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई। यह सब तब शुरू हुआ जब कुछ बेवकूफों ने मीडिया में यह बकवास फैलाना शुरू कर दिया कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या नहीं की थी और यह एक हत्या थी।' आपको बता दें कि राहुल राज सिंह ने ये बात काम्या पंजाबी के लिए कही है।
'मेरा दर्द और तकलीफ़ सिर्फ मुझे ही पता है' (Pratyusha Banerjee)
'हालांकि इन लोगों ने अपनी दो मिनट की प्रसिद्धि के लिए यह सब कहा और बिना किसी कारण के हत्या का एक किस्सा गढ़ दिया, लेकिन इसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मैं पिछले 8 सालों से इससे जुड़े कानूनी मामलों से जूझ रहा हूं और मेरा दर्द और तकलीफ सिर्फ मुझे ही पता है। काम्या पंजाबी और निर्माता नीरू शाह को अपनी शॉर्ट फिल्म को प्रत्युषा की मौत से जोड़ने का कोई अधिकार नहीं था।'
'मैं काम्या और नीरू दोनों को चुनौती देता हूं'
उन्होंने आगे कहा, 'आज तक अदालत में वे कुछ भी पेश नहीं कर पाए हैं।पिछले तीन महीनों से वे बस अदालत में पेश होने से बच रहे हैं लेकिन अब बहुत हो गया। मैं काम्या और नीरू दोनों को चुनौती देता हूं कि वो अपने दावे को साबित करने के लिए मेरे खिलाफ सबूत पेश करें।'
'बालिका वधू से रातों -रात निकाला गया था' (Pratyusha Banerjee)
आपको बता दें कि 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर में जन्मी प्रत्युषा बनर्जी ने बहुत कम वक्त में टीवी जगत में एक बड़ी पहचान बना ली थी। प्रत्यूषा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2010 में 'रक्त संबंध' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Vaani) जैसे शो से की थी लेकिन उन्हें असली पहचान मिली जब उन्हें 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभाने का मौका मिला। इस शो ने प्रत्युषा को लोकप्रियता दिलाई थी, इसी शो से उन्हें रातों-रात रिप्लेस भी कर दिया गया था, जिसके पीछे कारण उनका अनप्रोफेशनल बिहेवियर बताया गया था।
'पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण Asphyxia बताया गया' (Pratyusha Banerjee)
इसके बाद वो इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी और टीवी शो जैसे 'झलक दिखला जा 5', 'बिग बॉस 7', 'सावधान इंडिया', 'हम हैं ना', 'ससुराल सिमर का', 'गुलमोहर ग्रैंड', 'पावर कपल' आदि में हिस्सा लिया लेकिन आनंदी वाली लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाईं।
प्रत्युषा का शव पंखे से लटका हुआ मिला था
1 अप्रैल 2016 को मुंबई के गोरेगांव स्थित अपार्टमेंट में प्रत्युषा का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। प्रत्युषा के पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण Asphyxia (घुटन) बताया गया, पुलिस ने इसे प्रारंभ में आत्महत्या का मामला माना लेकिन परिवार ने हत्या का आरोप राहुल राज सिंह पर लगाया और आत्महत्या में उकसाने का केस दर्ज कराया था और तब से ही राहुल इस मामले में सवालों के कटघरे में हैं।















Click it and Unblock the Notifications