Amitabh Bachchan एक वायरस हैं? जानिए 'बिग बी' के लिए किसने कही ये बात? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Amitabh Bachchan: फिल्मी दुनिया के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया का वो नाम है, जो बीते 56 सालों से अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर, राज कर रहे हैं। उनके साथ के और उनके बाद के, कई फिल्मी सितारों का करियर शुरु हुआ, कामयाबी के शिखर पर पहुंचा लेकिन फिर खत्म भी हो गया लेकिन सिनेमा जगत का ये सितारा आज भी सिनेपटल पर खूबसूरती से टिमटिमा रहा है।
अमिताभ बच्चन को करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि वो केवल एक शानदार अभिनेता ही नहीं बल्कि ज्ञान का अथाह भंडार भी हैं इसलिए जो भी उनके साथ एक बार काम करता है, वो बार-बार उनके साथ काम करना चाहता है। विशाल व्यक्तित्व, अनुशासन, विनम्रता और चुंबकीय आकर्षण के मालिक 'बिग बी' को किसी ने वायरस कहा है?

अब आप सोच रहे होंगे कि यहां हम किसकी बातें कर रहे हैं? तो आपको बता दें कि यहां जिक्र हो रहा है एक्टर किरण कुमार की।
'अमिताभ के आभा से बाहर निकलना बहुत मुश्किल' (Amitabh Bachchan)
जिन्होंने एक हालिया पोडकास्ट में कहा कि 'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक वायरस के साथ काम करने जैसा है, वह इतने महान अभिनेता हैं , जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है । एक बार जब आप अमिताभ बच्चन के साथ काम करते हैं, तो उनके आभा से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है, खासकर जिस तरह से वह आपके साथ व्यवहार करते हैं।'
1992 की फिल्म 'खुदा गवाह' साथ काम किया था (Amitabh Bachchan)
मालूम हो कि किरण कुमार और अमिताभ ने 1992 की फिल्म 'खुदा गवाह' साथ काम किया था। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए किरण कुमार ने कहा कि 'कुछ अभिनेता प्रतिक्रिया नहीं देंगे यदि कोई खलनायक उन्हें फिल्मों में पीट रहा है लेकिन अमिताभ बच्चन हर उस पंच पर प्रतिक्रिया देते थे जो मैं उन्हें मारता था। वह हर प्रहार के साथ 2 फीट पीछे हट जाते थे। वह एक अद्भुत अभिनेता हैं, और उन्हें हर चीज के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है।'
'Amitabh Bachchan के साथ काम करना एक वायरस की तरह है'
किरण कुमार ने आगे कहा कि 'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक वायरस की तरह है, आप उनके साथ किसी भी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। लेकिन अमित के बारे में मैंने एक बात सीखी है कि आप उनसे तभी बात करते हैं जब वह आपसे बात करना चाहते हैं।'
किरण कुमार फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम
मालूम हो कि किरण कुमार फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम है, हिंदी सिनेमा में जब बात प्रतिभा, अनुशासन और विविध अभिनय की आती है, तो किरण कुमार का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 70 और 80 के दशक में अपने नकारात्मक और सहायक भूमिकाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले किरण कुमार ने टेलीविजन और फिल्मों दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
आइए एक नजर डालते हैं किरण कुमार के अब तक के सफर पर...
- किरण कुमार का जन्म 20 अक्टूबर 1954 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
- एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली क्योंकि वो मशहूर विलेन जीवन के बेटे हैं।
- किरण कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त की।
- इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय में प्रशिक्षण लिया।
- किरण कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म "लाजवंती" से की थी।
- उन्हें 1970 और 80 के दशक में रोमांटिक हीरो के रूप में पेश किया गया, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता नकारात्मक और सहायक भूमिकाओं से मिली।
- उन्होंने हिंदी के अलावा गुजराती, भोजपुरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है।
- उन्होंने तेरा नाम मेरा नाम (1974), तेजाब (1988), बेटा (1992), खलनायक (1993),दिलवाले (1994) जैसी कई नामचीन फिल्मों में चरित्र अभिनय किया है।
- किरण कुमार ने टीवी धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनका टेलीविजन शो 'साहिब बीबी और गुलाम', 'कशिश', 'सिंदूर तेरे नाम का, 'ये उन दिनों की बात है' दर्शकों में काफी लोकप्रिय रहा।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत?












Click it and Unblock the Notifications