Saiyaara: 'यही है वो जिसे खोजा जा रहा था', सैयारा की रिलीज से पहले अनीत ने किसे कहा- Thank You?
Saiyaara: यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म से अनीत पड्डा और अहान पांडे फिल्मी दुनिया में बतौर लीड कदम रखने जा रहे हैं। फिलहाल लंबे वक्त बाद एक रोमांटिक लवस्टोरी को देखने के लिए लोगों में तगड़ा क्रेज देखा जा रहा है।
दोनों के कमेस्ट्री गानों और टीजर में काफी अच्छी लग रही है, अब ये पर्दे पर कैसी दिखेगी, ये तो 18 जुलाई को यानी कि शुक्रवार को तब पता चलेगा, जब इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो आउट होगा।

इस फिल्म की अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज से पहले एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखी है, जो कि वायरल हो रही है। ये पोस्ट मोहित सूरी के बारे में हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने सूरी के साथ हग करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है, जिस पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं।
'मैं एक इंसान से मिली जिसका नाम मोहित सूरी है'
अनीत ने लिखा है कि 'मैं एक इंसान से मिली जिसका नाम मोहित सूरी है। वह प्यार को वैसे महसूस करता है जैसे बहुत कम लोग करते हैं और दर्द को इस तरह समझता है जैसे वह खुद उस रास्ते से गुजरा हो पर उसने उस दर्द को अर्थ दिया, उसे थामा, देखा और महसूस किया कि वह उसे कहां ले जाएगा।'
'जिसने उस कहानी को संवारा और वो मेंटर...' (Saiyara)
उन्होंने आगे लिखा कि 'सिर्फ इमेज और म्यूजिक काफी नहीं थे। उन्हें एक साथ सांस लेती कहानी चाहिए थी, तो उन्होंने बुलाया कैमरामैन विकास शिवरामन को, जिसने उस नजारे को पकड़ा। एक औरत जो खोई हुई रौशनी की तलाश में थी सुमना घोष, एक आदमी जो यकीन करता था संकल्प सदाना और जिसने उस कहानी को संवारा और वो मेंटर, सपनों को उड़ान देने वाले #आदित्य चोपड़ा हमेशा मौजूद थे।'
'यही हैं वो जिन्हें ढूंढा जा रहा था' (Saiyara)
'उन्होंने एक टीम बनाई (सभी कास्ट और क्रू), रातों को जागकर कुछ नया रचा। मुश्किलें थीं पर उन्होंने लड़ाई चुनी क्योंकि उनकी कहानी में जान थी। अगर असफल भी होते तो भी गर्व होता, क्योंकि रूह वाली चीजों को कभी ठुकराया नहीं जाना चाहिए।'
'फिर आई एक खोजी नजर वाली महिला शानू शर्मा , जिन्होंने थोड़ा जादू, थोड़ी उम्मीद जगाई और ढूंढ निकाले दो मुसाफिर नए, डरे हुए, पर ईमानदार।। उन्होंने मोहित से कहा, 'यही हैं वो जिन्हें ढूंढा जा रहा था। इन्हें आकार दो, सिखाओ, ये सच्चे और सौम्य हैं। अभी बहुत नहीं जानते, पर इनके दिल सच्चे हैं।'
'मैं खुशनसीब हूं कि इसे करीब से देखा' (Saiyara)
'मैं खुशनसीब हूं कि इसे करीब से देखा, अहान और मैं भाग्यशाली हैं कि हमें यह मौका मिला, एक ऐसे इंसान के साथ जिसने हमें अपनाया और हमारे सारे 'क्यों' और 'कब' के जवाब दिए। आप एक खूबसूरत इंसान हैं मोहित सूरी, हर गाने के साथ एक छाप छोड़ते हुए।'
मजबूत विजन के लिए धन्यवाद, इस संगीत के लिए धन्यवाद
'इस मजबूत विजन के लिए धन्यवाद, इस संगीत के लिए धन्यवाद। दुनिया और मेरे साथ अपना दिल साझा करने के लिए धन्यवाद।' आपको बता दें कि 'सैयारा' वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित है।
कौन हैं अनीत पड्डा ? ( Who is Anit Padda?)
मालूम हो कि बतौर लीड अनीत की फिल्म 'सैयारा' पहली फिल्म हो लेकिन वो इससे पहले साल 2022 में 'सलाम वेंकी' के जरिए डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने काजोल के साथ स्क्रीन साझा की थी। इसके बाद वो 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज Big Girls Don't Cry में रूही आहूजा की भूमिका में नजर आई थीं। वो सिंगर भी हैं, उन्होंने Big Girls Don't Cry में कुछ गानें भी गाए हैं। इंस्टाग्राम पर अनीत के लगभग 1.86 लाख फॉलोवर्स हैं।
कौन हैं मोहित सूरी? (Who is Mohit Suri?)
मोहित सूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, जिन्होंने रोमांटिक थ्रिलर और म्यूजिकल फिल्मों के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मोहित सूरी ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक के सहायक के रूप में की थी। साल 2005 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'जहर' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने 'कलयुग' (2005), 'वो लम्हें' (2006), 'आवारापन' (2007) जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं लेकिन उन्हें बहुत बड़ी सफलता साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली , जिसमें लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। 'एक विलेन' (2014) और 'मलंग' (2020) जैसी सफल फिल्में दीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications