अनुराग कश्यप पर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पायल घोष पर रॉड से हमला, देखें Video

नई दिल्ली, 21 सितंबर। मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके एक वीडियो ने सनसनी पैदा कर दी है। इस वीडियो में पायल घोष बता रही हैं कि उनको कुछ अज्ञात लोगों ने मारने की कोशिश की है। ये घटना अंधेरी में उस वक्त जब हुई वो अपने घर से निकलकर कार में बैठने जा रही थीं।

पायल घोष पर रॉड से हमला

पायल घोष पर रॉड से हमला

तभी पीछे से कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अटैक कर दिया, रात का वक्त था और सभी हमलावरों ने मास्क पहन रखा था इसलिए वो किसी को पहचान नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि उन सभी हमलावरों के पास एक बॉटल थी, अब उस बोतल में क्या था ये उन्हें पता नहीं है लेकिन हो सकता है उसमें एसिड हो जो उन पर फेंकने की कोशिश वो लोग कर रहे थे, हालांकि वो बच गईं लेकिन उनको इस हमले में गहरी चोटें आई हैं। उनको रॉड से भी मारने की कोशिश हुई है। उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई है। हालांकि जब वो शोर मचाने लगीं तो हमलवार वहां से भाग गए।

ये सब बहुत डराने वाला है: पायल घोष

ये सब बहुत डराने वाला है: पायल घोष

पायल ने इंस्ट्राग्राम पर ये स्टोरी शेयर की है और अपना चोटिल हाथ दिखाते हुए वो कह रही हैं कि वो इस बारे में पुलिस कंपलेन करेंगी। उन्होंने बताया ये सब बहुत डराने वाला है और इस कारण वो रात भर ठीक से सो नहीं पाईं। पायल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर बहुत सारे कमेंट कर रहे हैं।

Y स्तरीय सुरक्षा देने की मांग

Y स्तरीय सुरक्षा देने की मांग

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले पायल ने खुद को अनुराग कश्यप से खतरा बताया था और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखकर अपने वकील और अपने लिए Y स्तरीय सुरक्षा देने की मांग की थी। हालांकि अभी के वीडियो में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है और ना ही किसी पर शक जाहिर किया है।

कौन हैं पायल घोष?

मालूम हो कि साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं पायल घोष ने बॉलीवुड में साल 2017 की फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से एंट्री की थी। फिल्म में उनके हीरो वीर दास थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली पायल ने ग्रेजुएशन स्कॉटिश चर्च कॉलेज से किया था। वो मुंबई में इस वक्त रहती हैं। वो टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में भी काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+